Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कतर ने एलएनजी उत्पादन रोका, भारत को आपूर्ति प्रभावित, शहरी क्षेत्र में सीएनजी संकट की आशंका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 4, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
मुंबई में सीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त; आपूर्ति प्रभावित, वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति प्रभावित हुई है और प्रमुख घरेलू क्षेत्रों के लिए ईंधन की उपलब्धता का संकट खड़ा हो गया है।

भारत अपनी गैस आवश्यकताओं के एक बड़े हिस्से के लिए कतर के साथ दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंधों पर निर्भर है। कतर से खेप का आवागमन अस्थायी रूप से रुकने के कारण औद्योगिक उपभोक्ताओं और शहरी गैस वितरण (सीजीडी) कंपनियों की आपूर्ति में 40 प्रतिशत तक की कटौती देखी गई है।

जहां कुछ औद्योगिक इकाइयां वैकल्पिक ईंधन का उपयोग कर सकती हैं, वहीं सीएनजी बेचने वाले शहरी गैस क्षेत्र ने गंभीर संकट की चेतावनी दी है। सीजीडी कंपनियों का कहना है कि कतर की सस्ती गैस के स्थान पर दोगुनी कीमत वाली ‘स्पॉट एलएनजी’ खरीदने से सीएनजी का मूल्य लाभ समाप्त हो जाएगा, जिससे ग्राहक स्थायी रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर सकते हैं।

भारत की सबसे बड़ी एलएनजी आयातक ‘पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड’ कतर में अपने जहाज नहीं भेज पा रही है। इसका मुख्य कारण ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ का लगभग बंद होना है। कतर सहित अधिकांश पश्चिम एशियाई देश इसी संकीर्ण समुद्री मार्ग से अपने तेल और गैस का निर्यात करते हैं।

इसके अलावा ईरान के ड्रोन हमले में दुनिया के सबसे बड़े निर्यात केंद्र (कतर स्थित) को निशाना बनाए जाने के बाद वहां उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।’

पेट्रोनेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जहाज भेजने में असमर्थता के कारण उसने कतर की कंपनी ‘कतरएनर्जी’ को ‘फोर्स मेज्योर’ (अपरिहार्य परिस्थितियों का प्रावधान) नोटिस जारी किया है। जवाब में कतरएनर्जी ने भी क्षेत्र में जारी शत्रुता के कारण आपूर्ति न कर पाने का ‘फोर्स मेज्योर’ नोटिस पेट्रोनेट को भेजा है।

पेट्रोनेट के अनुसार, ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण जहाज सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर कतर के लोडिंग पोर्ट ‘रास लफान’ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

सुरक्षा स्थिति और समुद्री नौवहन के जोखिम को देखते हुए पेट्रोनेट ने अपने तीन एलएनजी टैंकर दिशा, राही और असीम के संबंध में यह नोटिस जारी किया है।

साथ ही, पेट्रोनेट ने उन कंपनियों (गेल, आईओसी और बीपीसीएल) को भी सूचित कर दिया है जो उससे गैस खरीदती हैं। भारत सालाना 2.7 करोड़ टन एलएनजी का आयात करता है, जिसमें से 40 प्रतिशत हिस्सा अकेले कतर से आता है।

आपूर्ति में कटौती से चिंतित ‘एसोसिएशन ऑफ सीजीडी एंटिटीज’ (एसीई) ने सरकारी गैस कंपनी ‘गेल’ को पत्र लिखकर घरेलू गैस और एलएनजी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

एसोसिएशन ने कहा कि कम कीमत वाली गैस की आपूर्ति में 60 प्रतिशत की कमी और बाजार आधारित आपूर्ति के शून्य होने से सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) के वितरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने संकट की इस घड़ी में सरकार से स्पष्ट मार्गदर्शन और सहयोग मांगा है।

कतरएनर्जी ने एक बयान में पुष्टि की है कि रास लफान और मेसैद औद्योगिक शहरों में उसके परिचालन केंद्रों पर सैन्य हमलों के कारण उत्पादन रोक दिया गया है।

खबरों के अनुसार, संघर्ष के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा प्रवाह प्रभावित हुआ है।

भारत के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि देश के कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 50 प्रतिशत और एलएनजी आपूर्ति का 54 प्रतिशत इसी रास्ते से होकर आता है।

फिलहाल, गेल और आईओसी वैकल्पिक बाजारों से गैस खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां कीमतें अनुबंध दरों से लगभग दोगुनी (25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू) तक पहुंच गई हैं।

Tags: कतर ने एलएनजी उत्पादन रोका
Previous Post

शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लाट साहब का जुलूस, लाट साहब के जयकारे फिर जूता मारते

Next Post

कोलंबो: श्रीलंका के तट पर ईरानी फ्रिगेट पर सबमरीन अटैक के बाद कम से कम 101 लोग लापता

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
कोलंबो: श्रीलंका के तट पर ईरानी फ्रिगेट पर सबमरीन अटैक के बाद कम से कम 101 लोग लापता

कोलंबो: श्रीलंका के तट पर ईरानी फ्रिगेट पर सबमरीन अटैक के बाद कम से कम 101 लोग लापता

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group