Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ लाट साहब का जुलूस, लाट साहब के जयकारे फिर जूता मारते

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शाहजहांपुर में लाट साहब’ के जुलूस में जूतामार होली, मार्ग की 48 मस्जिद-मजार तिरपाल से ढकीं, भारी सुरक्षाबल तैनात

शाहजहांपुर जिले में होली पर निकलने वाला ‘लाट साहब’ का जुलूस इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

एक अजीबोगरीब परंपरा के तहत निकाले जाने वाले इस जुलूस के दौरान हुरियारे ‘लाट साहब की जय’ बोलते हुए उन्हें जूतो से मार रहे थे। हालांकि लाट साहब पुलिस तथा पीएसी के सुरक्षा घेरे में रहे।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लाट साहब का जुलूस परंपरागत तरीके से फूलमती देवी मंदिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान परंपरा के अनुसार लाट साहब ने मंदिर में माथा टेका और उसके बाद यह जुलूस कोतवाली पहुंचा जहां कोतवाल ने लाट साहब को ‘सलामी’ दी।

उन्होंने बताया कि बाद में परंपरा के अनुसार लाट साहब ने कोतवाल से पूरे साल हुए अपराधों का ब्यौरा मांगा और इससे ‘बचने’ के लिए कोतवाल ने लाट साहब को नगद धनराशि तथा शराब की बोतल दी।

सूत्रों ने बताया कि जुलूस के पूरे रास्ते भर हुरियारे लाट साहब के जयकारे लगाते हुए उन्हें जूते मारते रहे। बाद में यह जुलूस चार खंबा होते हुए टाउन हॉल होते हुए आठ किलोमीटर के दायरे में घूम कर फिर फूलमती मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हो गया।

सूत्रों ने बताया कि इसी तरह छोटे लाल साहब का जुलूस भी शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया है।

लाट साहब के जुलूस के आयोजक मंडल के एक सदस्य ने बताया कि जुलूस मार्ग पर नगर निगम द्वारा डामर की एक पट्टी डाले जाने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

सदस्य ने बताया कि जुलूस में बैलगाड़ी पर तख्त डालकर और उस पर कुर्सी रखकर लाट साहब का आसन बनाया गया। इस दौरान लाट साहब के सिर पर हेलमेट भी लगाया गया था और पीएसी तथा पुलिस के जवान उनके चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाये रहे।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया की जुलूस मार्ग में पढ़ने वाली 48 मस्जिद तथा मजारों को मोटी प्लास्टिक की चादर से पूरी तरह ढक दिया गया था। उन्होंने बताया कि साथ ही जुलूस के मार्ग पर निकलने वाली 148 गलियों को अवरुद्ध करके उनमें बैरीकेडिंग की गई जिससे जुलूस में एकाएक भीड़ न उमड़े।

उन्होंने कहा कि बड़े लाट साहब तथा शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाले जाने वाले ‘छोटे लाट साहब’ के जुलूसों के मार्गों को सात जोन में बांटा गया था और एक जोन में सेक्टर तथा उप सेक्टर बनाए गए थे जिसमें जोनल सेक्टर तथा उप सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट 136 तैनात किये गये थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस बार लाट साहब के जुलूस में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 310 दारोगा, 1200 सिपाही तथा 500 होमगार्ड्स जवानों के अलावा चार कंपनी पीएसी तथा रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनियों के अलावा एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम की भी तैनाती की गई थी।

एसपी ने कहा कि पिछली बार जुलूस के दौरान छुटपुट घटना हुई थी इसलिए इस बार जुलूस में एक और जोन बढ़ा दिया है तथा एक महीने से प्रत्येक थाने और चौकी पर सभी धर्म के लोगों के साथ शांति समितियों की बैठकें की और लोगों से होली का पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई थी।

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर विकास खुराना के अनुसार यह परंपरा बेहद रोचक है।

उन्होंने बताया, ‘‘शाहजहांपुर में रहने वाले नवाब अब्दुल्ला खान अपने परिवार से नाराज होकर फर्रुखाबाद चले गए थे और 1728 में जब लौटे तो संयोग से उस दिन होली थी। तब हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने उनके साथ होली खेली और शहर का चक्कर लगाया, तभी से यह परंपरा शुरू हुई।’’

उन्होंने बताया कि साल 1859 में अंग्रेजों ने शाहजहांपुर पर फिर से कब्जा कर लिया और उसके बाद जिला प्रशासन स्वयं नवाब साहब के जुलूस का आयोजन करने लगा, लेकिन 1988 में तत्कालीन जिलाधिकारी कपिल देव ने इसका नाम ‘लाट साहब का जुलूस’ कर दिया।

खुराना ने बताया, ‘‘समय के साथ जुलूस का स्वरूप बदलता गया और ‘लाट साहब’ को जूते-चप्पलों से मारने की परंपरा शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि 1990 में रामनाथ बघेल ने जुलूस रोकने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे पुरानी परंपरा मानते हुए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था।

Tags: शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके
Previous Post

मेरठ: अज्ञात महिला का शव, मृत महिला निकली विदेशी नागरिक, गलत पहचान के चलते चार लोग गिरफ्तार

Next Post

कतर ने एलएनजी उत्पादन रोका, भारत को आपूर्ति प्रभावित, शहरी क्षेत्र में सीएनजी संकट की आशंका

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post
मुंबई में सीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त; आपूर्ति प्रभावित, वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह

कतर ने एलएनजी उत्पादन रोका, भारत को आपूर्ति प्रभावित, शहरी क्षेत्र में सीएनजी संकट की आशंका

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group