रूस की राजधानी मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर द्वारा पुलिस वाहन के पास किए गए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई तथा दो अन्य अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में हमलावर भी मारा गया।
मॉस्को के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हमला सोमवार देर रात राजधानी के बीचोबीच सव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
🚨🇷🇺 मास्को में आत्मघाती धमाका: अब तक हम क्या जानते हैं👇
एक अनजान हमलावर ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के पास जानलेवा धमाका किया।
इसमें एक पुलिस अधिकारी और हमलावर की मौत हो गई है।
वहीं दो और घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया है।
जांचकर्ता घटनास्थल पर हैं, और दो आरोपों… pic.twitter.com/KJyTVLFaSV
— Sputnik हिंदी (@SputnikHindi) February 24, 2026
उसने बताया कि हमलावर यातायात पुलिस के वाहन के निकट गया और धमाका कर दिया, जिससे एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए दो अन्य अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने हमले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उसने न तो हमलावर की पहचान जारी की और न ही हमले के पीछे के मकसद का खुलासा किया।
यह हमला ऐसे दिन किया गया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के फैसले को चार साल पूरे हो गए।




