नयी दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर अमेरिकी पासपोर्ट धारक एक महिला यात्री के पास से 5.42 करोड़ रुपये मूल्य की अघोषित विदेशी मुद्रा और कई महंगी वस्तुएं जब्त की गई हैं।
एक बयान के अनुसार, सीमा शुल्क अधिकारियों ने हांगकांग से टर्मिनल-3 पर पहुंची इस यात्री को रोका। महिला की गहन तलाशी लेने के बाद उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई जिसमें भारी मात्रा में अघोषित सामान बरामद हुआ।
बयान में बताया गया कि जब्त किए गए सामान में 1.2 किलोग्राम वजन की सोने और हीरे की वस्तुएं, 10 किलोग्राम चांदी के बर्तन, रोलेक्स, बुल्गारी, चोपार्ड और कार्टियर जैसे ब्रांडों की महंगी घड़ियां शामिल हैं।
Customs, IGI Airport Date: 18.02.2026
Operation: AIU, IGI Airport, New Delhi
Seizure: Gold and Diamond Items – 1.2 Kg and Silver Utensils – 10KgIGI Airport Customs on the basis of spot profiling booked a case against a lady passenger holding a US passport. She arrived at… pic.twitter.com/HFk4hJMxZK
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) February 24, 2026
इसके अलावा, विदेशी मुद्रा के रूप में 9,084 अमेरिकी डॉलर, 605 यूरो और 2,540 हांगकांग डॉलर भी बरामद किए गए।
बयान में जब्त की गई वस्तुओं का कुल मूल्य 5.42 करोड़ रुपये आंका गया है। अघोषित होने और सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण इन सामान को अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है।
महिला यात्री के पास से घरेलू स्तर पर खरीदा गया 552 ग्राम सोना भी मिला जिसे जब्त नहीं किया गया है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।




