Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर अदालत परिसर, पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
जौनपुर अदालत परिसर, पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने कथित तौर पर जौनपुर अदालत परिसर और जौनपुर पुलिस लाइन के गेट को उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

बयान में कहा गया है कि आरोपी ने धमकी इसलिए भेजी थी क्योंकि जिस महिला से वह प्यार करता था, उसकी शादी जौनपुर के एक व्यक्ति से तय हो गई थी।

एटीएस के बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के निवासी विशाल रंजन के रूप में हुई है, जिसे रविवार को आजमगढ़ जिले के एक किराए के कमरे से गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड, चार सिम कार्ड और 21,902 रुपये बरामद किए गए हैं।

बयान के अनुसार 17 फरवरी को जिला न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल आईडी पर पांच अलग-अलग मोबाइल नंबरों से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए पांच ईमेल आईडी से धमकी मिली थी कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रुपये नहीं भेजे गए तो जौनपुर अदालत परिसर और जौनपुर पुलिस लाइन के गेट को उड़ा दिया जाएगा।

जौनपुर के लाइन बाजार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

एटीएस ने संदिग्ध की पहचान आज़मगढ़ के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के बक्शापुर निवासी के रूप में की। यह पहचान मोबाइल फोन नंबरों से जुड़े उपयोगकर्ताओं की सोशल मीडिया गतिविधियों, वीपीएन और प्रॉक्सी ई-मेल आईडी का गहन विश्लेषण करने के बाद की गई।

जब एटीएस की टीम आरोपी के किराए के आवास पर पहुंची, तो वहां से पांच मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किए गए।

पूछताछ में पता चला कि रंजन जिस महिला से प्रेम करता था, उसकी सगाई जौनपुर के एक युवक से हो गई थी। आरोपी ने उस युवक का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था जिससे शादी तय हुई थी और उस पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

इसके कारण दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठक हुई और रंजन को माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर, आरोपी ने सबसे पहले सोशल मीडिया मंच पर पंचायत बैठक में शामिल पुरुष पक्ष के सभी लोगों के मोबाइल नंबर खोजे। उसे गांव में आयोजित हो रहे क्रिकेट ‘टूर्नामेंट’ का एक पर्चा मिला, जिसमें उनमें से कुछ के फोन नंबर और नाम थे।

एटीएस के बयान के अनुसार, आरोपी ने फिर उन पुरुषों और महिला के मंगेतर के नामों का उपयोग करके फर्जी ईमेल आईडी बनाईं और उनके फोन नंबरों का इस्तेमाल करके अदालत परिसर और पुलिस लाइंस के गेट पर बम से हमला करने की धमकी दी। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Tags: जौनपुर अदालत परिसरपुलिस लाइन
Previous Post

प्रधानमंत्री ने दिया सुझाव: डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए, ओटीपी, आधार, बैंक विवरण साझा न करें

Next Post

बलिया: पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post
बलिया: पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बलिया: पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group