Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्चतम न्यायालय के ‘टैरिफ’ को रद्द करने के फैसले के बाद ट्रंप के पास अन्य विकल्प मौजूद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश, व्यापार जगत
0

वाशिंगटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए ‘टैरिफ’ को रद्द करने के अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति के पास अब भी आयात पर आक्रामक तरीके से कर लगाने के विकल्प मौजूद हैं।

न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति के इस दावे को स्वीकार नहीं किया कि उन्हें मनमाने ढंग से टैरिफ लगाने का पूरा अधिकार है। लेकिन ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में इस्तेमाल की गई शुल्क संबंधी शक्तियों का फिर से उपयोग कर सकते हैं और महामंदी के समय से चली आ रही अन्य शक्तियों का भी सहारा ले सकते हैं।

जॉर्जटाउन की व्यापार कानून की प्रोफेसर कैथलीन क्लॉसन ने कहा, ‘यहां टैरिफ खत्म होने का कोई रास्ता नजर नहीं आता। मुझे पूरा यकीन है कि वह अन्य अधिकारों का इस्तेमाल करके मौजूदा टैरिफ व्यवस्था को फिर से कायम कर सकते हैं।

ट्रंप ने 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (आईईईपीए) के तहत शुल्क लगाने के लगभग असीमित अधिकार का दावा किया था, लेकिन विरोधियों ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि इस शक्ति की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि कांग्रेस ने कई अन्य कानूनों में व्हाइट हाउस को शुल्क लगाने की शक्ति सौंपी थी। हालांकि इसने राष्ट्रपति द्वारा इस अधिकार के उपयोग के तरीकों को सावधानीपूर्वक सीमित किया था।

दूसरे कार्यकाल में ट्रंप की विदेश और आर्थिक नीति का एक मुख्य आधार टैरिफ रहा है, जिसमें अधिकांश देशों पर दोहरे अंकों के ‘पारस्परिक’ टैरिफ लगाए गए हैं, जिसे उन्होंने अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे व्यापार घाटे को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करके उचित ठहराया है।

येल विश्वविद्यालय की बजट लैब द्वारा की गई गणनाओं के अनुसार, जब ट्रंप जनवरी में व्हाइट हाउस लौटे थे तब अमेरिका में औसत टैरिफ 2.5 प्रतिशत था। यह एक साल बाद बढ़कर लगभग 17 प्रतिशत हो गया है, जो 1934 के बाद से सबसे अधिक है।

अमेरिकी संविधान में कर लगाने और शुल्क लगाने की शक्ति विशेष रूप से कांग्रेस को दी गई है, इसके बावजूद राष्ट्रपति ने अकेले ही ऐसा किया।

अमेरिका के पास लंबे समय से उन देशों पर प्रहार करने का एक कारगर हथियार रहा है जिन पर वह ‘अनुचित,’ ‘अतार्किक’ या ‘भेदभावपूर्ण’ व्यापार तरीकों में लिप्त होने का आरोप लगाता है। यह 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 है। ट्रंप ने खुद भी इसका आक्रामक रूप से इस्तेमाल किया है।

धारा 301 के तहत लगाए जाने वाले टैरिफ के आकार पर कोई सीमा नहीं है। इनकी वैधता चार साल बाद समाप्त हो जाती है, लेकिन इन्हें बढ़ाया जा सकता है।

लेकिन प्रशासन के व्यापार प्रतिनिधि को अनुच्छेद 301 के तहत शुल्क लगाने से पहले एक जांच करनी होगी और आमतौर पर एक सार्वजनिक सुनवाई आयोजित करनी होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि धारा 301 चीन से निपटने में उपयोगी है। लेकिन ट्रंप द्वारा पारस्परिक टैरिफ के माध्यम से दंडित किए गए छोटे देशों से निपटने के मामले में इसकी कुछ कमियां हैं। एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘उन सभी देशों की दर्जनों 301 जांच करना एक श्रमसाध्य प्रक्रिया है।

Tags: ‘टैरिफ’ को रद्द करने के फैसले
Previous Post

US Army ने मादक पदार्थ तस्करी के संदेह में फिर किया जहाज पर हमला, तीन की मौत

Next Post

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद करने की तैयारी में NHAI

Related Posts

Featured

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
Next Post

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद करने की तैयारी में NHAI

Recent Posts

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group