Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप ने UFO से जुड़ी फाइलें जारी करने का दिया निर्देश, बोले- परग्रही जीव वास्तव में हैं या नहीं?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 20, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पेंटागन और अन्य सरकारी एजेंसियों को परग्रही जीवों (एलियन्स) और ‘यूएफओ’ से संबंधित फाइल की पहचान करके उन्हें सार्वजनिक करने का निर्देश दे रहे हैं, क्योंकि इन विषयों में लोगों की ‘‘गहरी रुचि” है।

ट्रंप ने यह घोषणा एक सोशल मीडिया पोस्ट में की। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हाल में एक पॉडकास्ट साक्षात्कार में परग्रही जीवों के वास्तव में होने का संकेत देकर “गोपनीय जानकारी” उजागर करने का आरोप लगाया था।

‘एयर फोर्स वन’ विमान में संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि परग्रही जीव वास्तव में हैं या नहीं। उन्होंने ओबामा के संदर्भ में कहा, “मैं गोपनीयता हटाकर शायद उन्हें मुसीबत से बाहर निकाल दूं।

अपने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वह एजेंसियों को “एलियन और बाह्य-स्थलीय जीवन, अज्ञात हवाई घटनाएं (यूएपी), अज्ञात उड़न तश्तरियों (यूएफओ) और इन अत्यंत जटिल लेकिन बेहद रोचक और महत्वपूर्ण मामलों से जुड़ी सभी सूचनाएं” जारी करने का निर्देश दे रहे हैं।

ओबामा ने सप्ताहांत में एक पॉडकास्ट में अपनी टिप्पणी के बाद स्पष्ट किया था कि उन्होंने ऐसा कोई साक्ष्य नहीं देखा है कि परग्रही जीव “हमारे संपर्क में आए हैं। हालांकि उन्होंने कहा “ब्रह्मांड इतना विशाल है कि बाहर जीवन होने की संभावना प्रबल है।

ट्रंप ने कहा, “इस पर मेरी कोई राय नहीं है। मैं इस बारे में कभी बात नहीं करता। बहुत से लोग करते हैं। बहुत से लोग इस पर विश्वास करते हैं।

इस बीच, ट्रंप की पुत्रवधू लारा ट्रंप ने एक पॉडकास्ट में संकेत दिया कि राष्ट्रपति इस विषय पर “उचित समय” पर भाषण देने के लिए तैयार हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “परग्रही जीवों पर भाषण मेरे लिए भी नई बात होगी।

वर्ष 2017 में पेंटागन के पूर्व अफसरों और सरकारी अधिकारियों द्वारा नौसेना के अज्ञात वस्तुओं के वीडियो ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ और ‘पॉलिटिको’ को लीक किए जाने के बाद यूएफओ और बाह्य-स्थलीय जीवन से जुड़े रहस्यों को लेकर जन रुचि फिर उभरी थी।

मई 2022 में अमेरिकी कांग्रेस ने 50 वर्षों में पहली बार यूएफओ पर सुनवाई की, हालांकि अधिकारियों ने कहा था कि हरे त्रिकोण जैसे दिखने वाली वस्तुएं संभवतः ड्रोन थीं।

पेंटागन ने तब से अधिक पारदर्शिता का आश्वासन दिया है। जुलाई 2022 में उसने ‘ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस’ (एएआरओ) का गठन किया, जो सैन्य यूएफओ की रिपोर्ट एकत्र करने के लिए केंद्रीय इकाई है।

एएआरओ के तत्कालीन प्रमुख डॉ. सीन किर्कपैट्रिक ने 2023 में कहा था कि उन्हें किसी ऐसे कार्यक्रम का कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जो बाह्य-स्थलीय की किसी प्रकार की ‘रिवर्स इंजीनियरिंग’ से संबंधित हो।

जून 2024 में कांग्रेस को सौंपी गई 18 पृष्ठों की रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले वर्ष 485 अज्ञात घटनाओं की रिपोर्ट मिलीं, जिनमें से 118 मामलों की पहचान गुब्बारों, पक्षियों और मानवरहित हवाई प्रणालियों जैसी सामान्य वस्तुओं के रूप में की गई।

रिपोर्ट में कहा गया, “अब तक एएआरओ को बाह्य-स्थलीय प्राणियों, गतिविधि या प्रौद्योगिकी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

एरिया 51 नेवादा में स्थित एक अत्यंत गोपनीय अमेरिकी वायुसेना अड्डा है। दशकों से साजिशी सिद्धांतों में इसे एलियन शवों और क्रैश हुई स्पेसशिप से जोड़ा जाता रहा है। हालांकि 2013 में जारी CIA दस्तावेजों के अनुसार, यह स्थान शीत युद्ध के दौरान जासूसी विमानों के परीक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पेंटागन ने भी हाल के वर्षों में यूएफओ की जांच की है।

2022 में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि एलियंस पृथ्वी पर आए हैं। 2024 की एक विस्तृत रिपोर्ट में भी निष्कर्ष निकाला गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी जांच में एलियन तकनीक का कोई प्रमाण नहीं मिला।

अधिकांश मामलों में देखी गई वस्तुएं सामान्य उड़ान उपकरण, मौसम संबंधी घटनाएं या तकनीकी भ्रम साबित हुईं।

Tags: ट्रंप ने UFO से जुड़ी फाइलें
Previous Post

मेक्सिको और अल सल्वाडोर की नौसेनाओं ने 10 टन से अधिक कोकीन की जब्त, 11 लोगों की मौत

Next Post

UIDAI की अदृश्य ढाल: AI की कृत्रिम बुद्धिमत्ता; एक अरब से अधिक भारतीयों की पहचान सुरक्षित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Japan: आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने बचाए 8 रन, जापान को 2 रन से हराकर भारत की रोमांचक जीत

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Next Post

UIDAI की अदृश्य ढाल: AI की कृत्रिम बुद्धिमत्ता; एक अरब से अधिक भारतीयों की पहचान सुरक्षित

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group