Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में लाल किले के पास से पकड़ा गया कश्मीरी व्यक्ति, फर्जी NIA अधिकारी बनकर करता था ठगी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 19, 2026
in क्राइम, देश
0
sanketik photo

sanketik photo

दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को लाल किले के पास से पकड़ा है, जो खुद को कथित रूप से केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बता कर नौकरी दिलाने के बहाने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ ठगी करता था।

पुलवामा निवासी मुदस्सर नामक आरोपी को कोतवाली थाने की एक टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि लाल किले के पीछे दिल्ली चलो पार्क के पास जम्मू कश्मीर की पंजीकरण संख्या वाली एक काली हुंडई सैंट्रो कार संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मिली। पुलिस अधिकारियों को कार के अंदर मुदस्सर और एक नाबालिग मिला।

पूछताछ करने पर मुदस्सर ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के पहचान पत्र से मिलता-जुलता एक पहचान पत्र प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कार्ड संदिग्ध प्रतीत हुआ और दोनों को विस्तृत पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिल्ली में रोजगार दिलाने का वादा करके उनसे कथित रूप से पैसे ऐंठता था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुदस्सर ने नाबालिग लड़के के परिवार को उसके लिए नौकरी का इंतजाम करने का आश्वासन दिया था और उसे दिल्ली लाने से पहले अग्रिम भुगतान भी ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि वे 12 फरवरी को कश्मीर से निकले और 13 फरवरी की रात को दिल्ली पहुंचे तथा जामा मस्जिद इलाके के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। आरोपी ने दावा किया कि उसने नाबालिग को नौकरी दिलाने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया था, लेकिन वह इसका कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं कर सका।

विशेष प्रकोष्ठ, गुप्तचर ब्यूरो और संबंधित केंद्रीय एजेंसी की संयुक्त पूछताछ में यह साबित हुआ कि पहचान पत्र जाली था और ऐसा कोई कार्ड जारी नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Tags: दिल्ली में लाल किले के पास
Previous Post

कौशांबी: अवैध वसूली और तस्करी में संलिप्तता का आरोपी सिपाही निलंबित

Next Post

रमजान में सहरी और इफ्तार के वक्त मस्जिदों से लाउडस्पीकर से ऐलान पर सरकार ने स्पष्ट किया रुख

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

रमजान में सहरी और इफ्तार के वक्त मस्जिदों से लाउडस्पीकर से ऐलान पर सरकार ने स्पष्ट किया रुख

Recent Posts

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group