Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP excise policy 2026-27: अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार फीस बढ़ी, मिलेगा देशी शराब का बच्चा पैक

admin by admin
February 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, व्यापार जगत
0

उत्तरप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 लागू कर दी है। इसके साथ ही शराब और भांग दुकानों के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। आबकारी विभाग ने राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

नई नीति के अनुसार शराब दुकानों की लाइसेंस फीस में करीब 7.5 प्रतिशत और भांग दुकानों की फीस में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और 18 फरवरी से जिले की 483 दुकानों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

नई नीति में अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार फीस बढ़ाई गई है। नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र की देशी शराब दुकानों की फीस में 5 प्रतिशत, नगर पंचायत में 6 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

वहीं अंग्रेजी शराब और मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस भी 7.5 प्रतिशत बढ़ाई गई है। विभाग का कहना है कि इससे राजस्व बढ़ेगा और लाइसेंस व्यवस्था अधिक संतुलित होगी।

जिले में इस समय कुल 277 देशी शराब दुकानें, 181 कंपोजिट दुकानें, 12 मॉडल शॉप और 13 भांग दुकानें चल रही हैं। नई नीति के तहत पहले सभी मौजूदा लाइसेंसधारियों को अपनी दुकान का नवीनीकरण कराने का मौका मिलेगा।

यह प्रक्रिया 18 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद जो दुकानें खाली रह जाएंगी, उन्हें लॉटरी के जरिए नए आवेदकों को दिया जाएगा। दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी दुकानें पहले की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी।

नई आबकारी नीति में एक नई शुरुआत भी की गई है। पहली बार 100 एमएल का देशी शराब का छोटा पैक बाजार में आएगा, जिसे आम बोलचाल में ‘बच्चा’ कहा जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 50 रुपये रखी गई है।

अधिकारियों का मानना है कि छोटा और सस्ता पैक मिलने से लोग अवैध शराब की जगह वैध शराब खरीदेंगे, जिससे गैरकानूनी शराब पर रोक लगेगी और सरकारी बिक्री बढ़ेगी।

इसके अलावा शराब के कोटे में भी बदलाव किया गया है। नगर निगम क्षेत्र की दुकानों का वार्षिक कोटा 4 प्रतिशत और ग्रामीण दुकानों का 8 प्रतिशत तय किया गया है। बिक्री संतुलित रहे, इसके लिए महीने-वार कोटा भी तय किया गया है।

आबकारी विभाग का कहना है कि नई नीति से सरकार की आय बढ़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। नवीनीकरण को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में मौजूदा लाइसेंसधारियों को मौका दिया जाएगा।

Tags: UP excise policy 2026-27
Previous Post

उत्तर प्रदेश में 3.26 करोड़ मतदाताओं को एसआईआर का नोटिस जारी

Next Post

सुलतानपुर: छात्रा ने परीक्षा के तनाव के कारण की आत्महत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

September 22, 2026
Next Post

सुलतानपुर: छात्रा ने परीक्षा के तनाव के कारण की आत्महत्या

Recent Posts

TGT-PGT अभ्यर्थियों को योगी सरकार की पहल, NCTE को पत्र लिखने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

UP FSDA Action: टुंडे कबाबी समेत 7 फास्ट-फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने पांच जिलों के सात ‘फास्ट-फूड आउटलेट’ और रेस्तरां...

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group