Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रदेश में कई अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, चला सघन तलाशी अभियान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Photo, अयोध्या कचहरी में बम की सूचना अफवाह निकली, राज्य स्तर पर जारी हुआ था हाईअलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह जिला न्यायाधीश को बम धमाके की धमकी ईमेल के जरिये दिये जाने के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में बम निरोधक दस्ते तथा श्वान दस्ते की मदद से अदालत परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मेरठ, वाराणसी, आजमगढ़ और अमरोहा से भी अदालत परिसरों में बम विस्फोट की धमकी दिये जाने की खबरें आयी हैं।

लखनऊ के वजीरगंज के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोमवार सुबह लगभग सात बजे जिला न्यायाधीश को एक ईमेल के जरिए अदालत में बम विस्फोट करने की धमकी दी गयी थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में अदालत परिसर की सघन तलाशी का अभियान शुरू किया गया। इस काम में बम निरोधक दस्ते तथा श्वान दस्ते की भी मदद ली गयी।’’

उन्होंने कहा कि चैंबर, न्यायालय कक्षों और कूड़ेदान की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि तीन टीम द्वारा चलाया गया यह तलाशी अभियान सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर लगभग 12 बजे तक चला।

त्रिपाठी ने बताया कि इस सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज ही मेरठ की जिला अदालत को भी बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये भेजी गयी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों और दूसरे लोगों को बाहर निकालने के बाद परिसर में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद मेरठ की अदालतों में कामकाज सामान्य रूप से दोबारा शुरू हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्विलांस ड्रोन ने पूरे अदालत परिसर के साथ-साथ सत्र अदालत की बहुमंजिला इमारत की भी जांच की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभी तक की तलाशी में कुछ नहीं मिला है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को बंद की गयी वाराणसी की जिला अदालत को सोमवार को फिर से खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि परिसर खुलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में कई थानों की पुलिस, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते को शामिल किया गया।

कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा ने बताया कि बम की धमकी के बाद पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उधर, अमरोहा जिला अदालत को उसकी आधिकारिक आईडी पर ईमेल भेजकर बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। धमकी भरे संदेश में अपराह्न सवा 12 बजे अदालत परिसर में विस्फोट होने की बात कही गयी थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर अदालत परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजकर विस्तृत जांच की गई।

उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में आने-जाने के सभी रास्तों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करके उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को आजमगढ़ जिले में दीवानी अदालत परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली और एहतियात के तौर पर पूरे अदालत परिसर को खाली करा लिया गया।

चश्मदीद लोगों के मुताबिक अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, वादियों और कर्मचारियों को तुरंत निकालकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा कारणों से अदालत परिसर के द्वार सील कर दिए गए और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। हर कमरे, रिकॉर्ड रूम और पार्किंग क्षेत्र की तलाशी ली गयी।

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि ईमेल से मिली जानकारी के आधार पर अदालत परिसर की सघन तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि अब तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

इस बीच, अलीगढ़ में बम विस्फोट की धमकी मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने किसी आपदा से निपटने की तैयारियां परखने के लिये सोमवार को दीवानी अदालत में एक ‘मॉक ड्रिल’ की।

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर यह खबर फैली कि दीवानी न्यायालय परिसर के अंदर कहीं बम रखा गया है। इस पर जिला न्यायाधीश को विश्वास में लेकर एक ‘मॉक ड्रिल’ की गयी।

उन्होंने बताया कि इस कवायद के तहत 20 मिनट के अंदर पूरे अदालत परिसर को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते तथा संबंधित थाने की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

Tags: बम से उड़ाने की धमकी
Previous Post

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की सजा 18 मार्च तक स्थगित की

Next Post

Ayodhya में रमजान, होली व रामनवमी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के निर्देश जारी

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
अयोध्या में जिलाधिकारी निर्देश, सुबह ठंड, कोहरा!! सांय ठंड गायब? ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल 3:30 बजे तक खुलेंगे? Wow

Ayodhya में रमजान, होली व रामनवमी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के निर्देश जारी

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group