Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हिंदू संगठनों के विरोध के बीच मेरठ में अंतरधार्मिक विवाह स्थगित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उन्नाव में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार

मेरठ में हिंदू संगठनों के विरोध और तनाव को देखते हुए एक हिंदू युवती को मुस्लिम युवक के साथ प्रस्तावित विवाह फिलहाल स्थगित करना पड़ा है।

इसके बाद हिन्दू संगठनों ने उसी जगह पर महापंचायत बुलाने का ऐलान कर दिया, जहां विवाह होना था। इसके आलोक में पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की निवासी युवती का विवाह शुक्रवार को गंगानगर-मवाना रोड स्थित एक रिसॉर्ट में होना तय था। विवाह के निमंत्रण पत्र भी छप चुके थे, लेकिन दूल्हे के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि युवक की पहचान छिपाई गई और इसे कथित ‘लव जिहाद’ का मामला बताया। संगठनों ने विवाह स्थल के बाहर महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की थी।

विरोध की घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और स्थिति पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। विवाद बढ़ने की आशंका के बीच रिसोर्ट प्रबंधन ने कार्यक्रम की बुकिंग निरस्त कर दी, जिसके बाद विवाह स्थगित कर दिया गया।

युवती के चाचा ने युवक के खिलाफ धर्मांतरण और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गंगानगर थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने नौ फरवरी को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विवाह कार्ड पर अलग-अलग नाम छपे होने और अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस बीच, कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें महापंचायत रोकने के लिए नजरबंद किया गया है, हालांकि पुलिस ने हाउस अरेस्ट की बात से इनकार किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि विवाह कार्ड में दूल्हे का नाम ‘साहिल’ छापे जाने और बाद में युवक का अन्य नाम ‘शाहवेज’ सामने आने से संदेह की स्थिति बनी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान के संबंध में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है तो यह गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सिरोही ने यह भी दावा किया कि विवाह स्थल पर “हिंदू महापंचायत” बुलाने का उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना था।

उनके अनुसार, “महापंचायत का मकसद प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना और संभावित अनियमितताओं पर सवाल उठाना था। हम कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखना चाहते हैं।”

उन्होंने युवती के बौद्ध धर्म अपनाने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में उसके घर पर पूजा-पाठ और माता की चौकी का आयोजन हुआ था, जिसका वीडियो मौजूद है। यदि युवती बौद्ध धर्म मानती है तो इसके प्रमाण सामने आने चाहिए।

वहीं, युवती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से विवाह कर रही थी। उसने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह पिछले कई वर्षों से युवक को जानती है और विवाह दोनों परिवारों की जानकारी में तय हुआ था।

युवती ने राज्य सरकार से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। युवती ने कहा कि कुछ लोग गुंडागर्दी पर उतर आये हैं। बिना किसी चीज को जाने-पहचाने, उन्होंने इस मामले को तूल दे दिया। अगर किसी को कोई समस्या थी तो मेरे अलावा मेरी माता से आकर मिलते। पूरे मामले की पहले जांच करते कि क्या सही है क्या गलत है।

उन्होंने शादी के कार्ड के डबल नाम को लेकर भी अफवाहे फैला दी कि उसने नाम छिपा कर मुझे दोस्ती की है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। उसका साहिल नाम मेरी मां ने निकनेम के तौर पर दिया था, लेकिन लोगों ने इसको धर्मान्तरण से जोड़ कर इसे लव जिहाद बता दिया, जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है।

उसने कहा, ‘‘मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। मुझे पता है कि मेरे लिए क्या अच्छा है क्या क्या बुरा है। मेरा परिवार मेरे साथ है। मैं छह साल से उसको जानती हूं। मेरा परिवार भी शुरू से लड़के को जानता है। युवती ने कहा, ”मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं, और बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध रीति रिवाज से होगी।

उसने कहा कि जब मैं बौद्ध धर्म को मानने वाली हूं तो फिर इस मामले में हिंदी-मुस्लिम कहां से आ गया। युवती ने कहा कि अगर कल तनाव में आकर मैं या मेरी मां कुछ करती है तो इसके लिये कौन जिम्मेदार होगा।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और तब तक सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है। इस मामले में लड़के से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन बात नही हो सकी।

Tags: हिंदू संगठनों के विरोध
Previous Post

बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर एक साल के बेटे का गला घोंटकर की हत्या

Next Post

अमेरिका ने दिया रिलायंस को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए लाइसेंस

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post
अमेरिका ने दिया रिलायंस को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए लाइसेंस

अमेरिका ने दिया रिलायंस को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए लाइसेंस

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group