Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक फहीम इरफान का OBC प्रमाणपत्र निकला फर्जी निरस्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 11, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

मुरादाबाद, समाजवादी पार्टी के बिलारी से विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को उस समय झटका लगा जब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक सत्यापन समिति ने उनका अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जाति प्रमाणपत्र रद्द कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने विस्तृत जांच के बाद छह फरवरी को यह आदेश पारित किया।

समिति ने निष्कर्ष निकाला कि इरफान का जौजा जाति से संबंधित होने का दावा स्पष्ट रूप से स्थापित नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने इसी आधार पर अपना ओबीसी प्रमाणपत्र प्राप्त किया था।

आदेश के अनुसार, समिति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के वर्ष 1997-98 के एक निर्णय का संदर्भ लिया, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि जौजा और तुर्क समुदाय एक जैसे नहीं हैं।

जौजा केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल है, जबकि तुर्क अलग श्रेणी में आते हैं और उसे सामान्य वर्ग का हिस्सा माना जाता है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि बिलारी क्षेत्र में मुख्य रूप से तुर्क समुदाय के लोग निवास करते हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इरफान के दादा मोहम्मद इस्लाम लेखपाल के पद पर कार्यरत थे और वह सामान्य वर्ग में पंजीकृत थे।

अधिकारियों ने बताया कि विधायक के चाचा मोहम्मद उस्मान और उनकी दो बेटियों कुमारी फरहीन जहां तथा समरीन जहां के ओबीसी प्रमाणपत्र भी समान आधार पर रद्द कर दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि बिलारी तहसील के गांव इब्राहिमपुर निवासी तथा दिवंगत मोहम्मद इरफान के पुत्र मोहम्मद फहीम इरफान के ओबीसी श्रेणी में आने वाली जौजा जाति से होने का प्रमाण नहीं मिल सका और इसलिए उस वर्ग के तहत लाभ दिया जाना अनुचित पाया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इरफान के पास जिला स्तरीय समिति के निर्णय को आयुक्त की अदालत में चुनौती देने का विकल्प है।

यह मामला 19 जुलाई 2024 का है, जब बिलारी के सिहाली गांव निवासी विश्वास यादव उर्फ लवली यादव ने एनसीबीसी में शिकायत दर्ज कराई थी।

यादव ने 2015 के जिला पंचायत चुनाव में इरफान के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। आरोप है कि इरफान ने ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वार्ड संख्या 37 से चुनाव लड़ने के लिए ओबीसी प्रमाणपत्र का उपयोग किया। तब से यह विवाद जारी है।

इसके बाद हुए उपचुनाव में लवली ने इरफान के छोटे भाई मोहम्मद हसन को हराकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था।

बिलारी विधानसभा क्षेत्र का गठन वर्ष 2012 में कुंदरकी से अलग कर किया गया था। इरफान के पिता हाजी मोहम्मद इरफान समाजवादी पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए थे, लेकिन 2016 में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। इसके बाद फहीम इरफान ने उपचुनाव जीता और विधायक बने।

Tags: मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक
Previous Post

वृन्दावन में उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

Next Post

गोरखपुर में डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प, युवक की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
Next Post

गोरखपुर में डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प, युवक की मौत

Recent Posts

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group