गाजियाबाद के सरोवर पोर्टिको होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, जिसमें 11 महिलाएं और होटल का मैनेजर राहुल शर्मा पकड़ा गया है। महिलाओं को पुलिस ने पीड़िता बता छोड़ दिया है।
राहुल शर्मा के पास हजारों लड़कियों की प्रोफाइल ऑन डिमांड शेयर कर ग्राहकों को बुलाया जाता था। इस मामले में खुद को बीजेपी युवा नेता बताने वाला निर्दोष कसाना फरार है।
इससे पहले इसी होटल में वेस्ट बंगाल एसटीएफ द्वारा क्रिकेटर को ब्लैकमेल करने के मामले में रेड के चुकी है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इंदिरापुरम व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरोवर पोर्टिको होटल,से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 11 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 03 अभियुक्त (संचालक/मैंनेजर) गिरफ्तार, व अवैध मादक पदार्थ एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया ।

