Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सूचना आयोग के आदेश पर उप्र बोर्ड के छात्र को मिली उसकी हाईस्कूल की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
सूचना आयोग के आदेश पर उप्र बोर्ड के छात्र को मिली उसकी हाईस्कूल की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश राज्‍य सूचना आयोग के आदेश पर राज्य बोर्ड ने एक छात्र को नौ महीने के संघर्ष के बाद उसकी हाईस्कूल की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्‍ध कराईं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार कोई नौ महीने की जद्दोजहद के बाद 15 साल के 11वीं कक्षा के छात्र शशि शेखर दुबे को आखिरकार उप्र बोर्ड ने 2025 की हाईस्कूल परीक्षा (10वीं कक्षा) की सभी छह विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध करा दी।

छात्र को उसकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं तब मिली, जब राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की पीठ ने दंडित करने की चेतावनी दी।

पीठ ने जन सूचना अधिकारी को दंडित करने का भी अनोखा तरीका निकाला। सूचना आयुक्त ने अपने आदेश में लिखा है ‘ इस प्रकरण में हम आरटीआई (जनसूचना अधिकार) एक्ट के तहत जन सूचना अधिकारी पर अर्थदंड लगा सकते थे, लेकिन आयोग का मत है कि वह दंड राशि जमा कर अपराध बोध से मुक्त हो जाएगा। दंड से अधिक प्रभावी उपाय उसके आचरण की भर्त्सना है, जो उसे हमेशा कचोटती रहेगी और भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ ऐसे गैर-जिम्मेदाराना आचरण की पुनरावृत्ति को भी रोकेगी।’

झांसी जिले के शशि शेखर दुबे ने 2025 में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसको गणित में 100/100 अंक प्राप्त हुए, जबकि हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला 84 एवं अंग्रेजी में 73 अंक मिले। उसको यह लगा कि गणित को छोड़कर अन्य विषयों में भी उसको और अधिक अंक मिलने चाहिए थे। इन विषयों में उसने जो जवाब लिखा था, उसके अनुरूप उसको अंक क्यों नहीं मिले, इसे जानने को उसकी जिद्दोजहद शुरू हुई और उसने सूचना का अधिकार अधिनियम का सहारा लिया।

शशि शेखर दुबे ने सर्वप्रथम 24 मई 2025 को माध्यमिक शिक्षा परिषद के जन सूचना अधिकारी के समक्ष सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं चित्रकला विषयों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित छाया प्रतियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

निर्धारित समय में सूचना उपलब्ध न कराये जाने के कारण शशि शेखर ने 24 जून 2025 को प्रथम अपील प्रस्तुत की, किंतु प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा भी यह कहकर सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई कि अभी ‘स्क्रूटनी’ की प्रक्रिया चल रही है।

इसके बाद शशि शेखर ने राज्य सूचना आयोग के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत की, जिस पर सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की पीठ ने सुनवाई शुरू की।

जनसूचना अधिकारी ने 18 सितंबर 2025 एवं 13 नवंबर 2025 को आयोग से कहा कि अपीलकर्ता को 26 जुलाई 25 को पत्र भेजकर 22 अगस्त 2025 को बोर्ड कार्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन हेतु बुलाया गया था लेकिन वह उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए इस तारीख पर उपस्थित नहीं हुआ।

हालांकि शशि शेखर दुबे ने आयोग से कहा कि यूपी बोर्ड इस मामले को गलत दिशा में ले जा रहा है, बोर्ड को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं न उपलब्ध करानी पड़ें इसलिए उसे उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए बुलाया जा रहा है और यह गलत जानकारी दी जा रही है कि उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने का कोई नियम नहीं है, केवल अवलोकन कराया जा सकता है।

आयोग के समक्ष चार दिसंबर 2025 की सुनवाई में यूपी बोर्ड की ओर से उपस्थित अधिकारी प्रधान सहायक मनोज कुमार ने कहा कि मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान पहले था, किंतु अब नहीं है।

इस पर सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने जनसूचना अधिकारी को निर्देश दिया कि यदि ऐसा कोई नवीन नियम अस्तित्व में है तो उसकी प्रति अगली सुनवाई में प्रस्तुत की जाए, अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही पर विचार किया जाएगा।

आयोग के समक्ष दो फरवरी 2026 की सुनवाई में जन सूचना अधिकारी ने कहा कि अपीलकर्ता को सभी छह विषयों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करा दी गई हैं। उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने में हुई देरी के लिए खेद व्यक्त किया गया।

छात्र द्वारा भी इस तथ्य की पुष्टि की गई कि उसको कॉपियां मिल गई हैं, लेकिन उसके द्वारा आयोग को बताया गया कि उसने कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं में पाया है कि उत्तर सही होते हुए भी कॉपी जांचने वाले शिक्षक ने कम नम्बर दिए हैं, जिसके वजह से गणित को छोड़कर अन्य विषयों में उसके कम अंक आए और उसकी मेरिट नीचे हो गई। उसने कहा कि वह अब पुनर्मूल्यांकन चाहता है।

पीठ ने अपने आदेश में लिखा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन अथवा अंक बढ़ाने का निर्देश देना सूचना आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

Tags: मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं
Previous Post

शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

Next Post

RBI ने MME के लिए गारंटीमुक्त ऋण की सीमा 25 लाख रुपये तक बढ़ाई

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post
RBI ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम किये शामिल, कुल संख्या 95 हुई

RBI ने MME के लिए गारंटीमुक्त ऋण की सीमा 25 लाख रुपये तक बढ़ाई

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group