Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 4, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

उच्चतम न्यायालय ने आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा नीट-पीजी 2025-26 में दाखिले के लिए पात्रता कट-ऑफ पर्सेंटाइल में भारी कमी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने भारत सरकार, एनबीईएमएस, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और अन्य को नोटिस जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।

देश भर में 18,000 से अधिक स्नातकोत्तर मेडिकल सीट खाली रहने के कारण बोर्ड ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी) 2025 प्रवेश के लिए पात्रता पर्सेंटाइल को संशोधित किया है। आरक्षित श्रेणियों के लिए इसे 40 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है जिससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी स्नातकोत्तर मेडिकल सीट के लिए काउंसलिंग के तीसरे दौर में शामिल हो सकेंगे।

एनबीईएमएस द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए नीट पीजी का कटऑफ 50 पर्सेंटाइल से घटाकर सात पर्सेंटाइल कर दिया गया है।

शीर्ष अदालत सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. लक्ष्य मित्तल और डॉ. आकाश सोनी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें यह दलील दी गई थी कि कट-ऑफ में कमी संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करती है।

याचिका में यह दलील दी गई है कि चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्रता मानदंड को बदला नहीं जा सकता क्योंकि उम्मीदवारों ने मूल रूप से अधिसूचित कट-ऑफ के आधार पर तैयारी की, प्रतिस्पर्धा की और करियर संबंधी विकल्प चुने।

याचिका में कहा गया है कि स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा को व्यावसायिक गतिविधि नहीं माना जा सकता है और नियामक प्राधिकरणों को मानकों में गिरावट को रोकने की आवश्यकता है।

चिकित्सा जगत के कई वर्गों ने एनबीईएमएस द्वारा नीट-पीजी 2025-26 के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के कट-ऑफ पर्सेंटाइल को घटाने संबंधी निर्णय को ‘‘अभूतपूर्व और अतार्किक’’ करार दिया है।

Tags: पर्सेंटाइल घटाने के फैसले
Previous Post

लोकसभा: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने किया कुछ किताबों का उल्लेख, विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

Next Post

अमेरिका ने अपने विमानवाहक पोत की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post
अमेरिका ने अपने विमानवाहक पोत की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया

अमेरिका ने अपने विमानवाहक पोत की ओर बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group