Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में धर्म परिवर्तन के कथित दबाव में आकर आत्महत्या करने करने वाले युवक के शव को लेकर प्रदर्शन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कानपुर में धर्म परिवर्तन के कथित दबाव में आकर आत्महत्या करने करने वाले युवक के शव को लेकर प्रदर्शन

कानपुर जिले के पनकी इलाके में एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन के कथित दबाव में आकर आत्महत्या करने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसका शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी रोहित सिंह उर्फ ​​दीपक (23) का शव बुधवार को उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। अपनी मृत्यु से पहले, रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव को घर ले गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह, परिजनों और स्थानीय निवासियों ने पनकी-रतनपुर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया और कथित तौर पर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिससे यातायात जाम हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन शव को लेकर घर चले गए।

बजरंग दल के सदस्य भी विरोध स्थल पर जमा हुए। एक स्थानीय पदाधिकारी ने दावा किया कि रोहित पर लखनऊ में धर्मांतरण के मुद्दे पर हमला किया गया था। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, रोहित सोमवार को अपनी बहन कोमल से मिलने लखनऊ गया था, जो वहां पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन से लौटते समय, चारबाग रेलवे स्टेशन पर चार अज्ञात युवकों ने उसे अगवा कर लिया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया।

कानपुर लौटने के बाद, रोहित कथित तौर पर अगले कुछ दिनों तक परेशान और उदास रहा। बुधवार को, रोहित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली।

कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक द्वारा अपलोड किए गए वीडियो और उसके परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “सबूत जुटाने और मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस चारबाग रेलवे स्टेशन और मामले से जुड़े अन्य स्थानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा पास रोहित अपने घर के पास एक छोटी किराने की दुकान चलाता था और पहले ऑटो रिक्शा चालक के रूप में काम करता था। उसके पिता का छह साल पहले निधन हो गया था।

थाना पनकी अंतर्गत एक धर्म-परिवर्तन से संबंधित प्रकरण संज्ञान में आया है- इस मामले में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया है। प्रकरण में मृतक की पहचान रोहित उर्फ दीपक, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी कानपुर नगर के रूप में हुई है। मृतक… pic.twitter.com/mF7wb69T1b

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) January 30, 2026

Tags: कानपुर में धर्म परिवर्तन के
Previous Post

गोरखपुर में पुल के नीचे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Next Post

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के नकली जूते बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group