Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WPL: तीन दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगे यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 16, 2026
in खेल, देश
0

नवी मुंबई, सत्र की अपनी पहली जीत हासिल करके उत्साह से ओतप्रोत यूपी वॉरियर्स की टीम शनिवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में अपना विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

पहले तीन मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर पाने वाली वॉरियर्स ने गुरुवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अपना खाता खोला। यह दोनों टीम तीन दिनों में दूसरी बार एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

वॉरियर्स को हालांकि अभी भी अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर समस्या का समाधान ढूंढना होगा, क्योंकि सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे लगातार चौथे मैच में नहीं चल पाई।

मुख्य कोच अभिषेक नायर और कप्तान मेग लैनिंग अब फोएबे लिचफील्ड से पारी की शुरुआत कराने या श्वेता सहरावत जैसी किसी खिलाड़ी को शीर्ष क्रम में आजमाने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। ऐसे में नवगिरे को मध्यक्रम में या फिनिशर के रूप में खेलने के लिए कहा जा सकता है।

हरलीन देओल ने 39 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली और वह अपनी इस लय को जारी रखने की कोशिश करेगी।

नायर ने कहा, ‘‘हरलीन एक ऐसी खिलाड़ी है जो टीम के हित को प्राथमिकता देती है। इस टीम में खिलाड़ियों की सोच इसी तरह की है। वह अब हरमनप्रीत कौर के बाद इस सत्र में अर्धशतक बनाने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं और हम यही चाहते थे।’’

हरलीन और क्लो ट्रायोन की शानदार पारियों से वॉरियर्स ने जीत का स्वाद चखा। दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, हरलीन और लिचफील्ड जैसी विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में वॉरियर्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

वॉरियर्स से हार के कारण मुंबई इंडियंस का दो मैच से चला आ रहा जीत का सिलसिला रुक गया। हरमनप्रीत की अगुवाई वाली टीम अब बदला लेने के लिए बेताब होगी।

मुंबई के गेंदबाजों ने अपने पिछले मैच में खासकर हरलीन के खिलाफ वाइड और शॉर्ट गेंदें फेंकने की गलती की और इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

बीमारी के कारण एक मैच से बाहर रहने के बाद नैट साइवर ब्रंट ने वॉरियर्स के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। निकोला कैरी ने भी अब तक बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है, जबकि हेली मैथ्यूज अपनी जोरदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं।

मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण में अमेलिया केर और शबनीम इस्माइल जैसी शानदार खिलाड़ी हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

यूपी वारियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), हरलीन देओल, डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, शिप्रा गिरी, चार्ली नॉट, फोएबे लिचफील्ड, सुमन मीना, किरण नवगिरे, शिखा पांडे, प्रतिका रावल, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, आशा सोभना, गोंगाडी त्रिशा, क्लो ट्रायोन।

मैच दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

Tags: WPL: तीन दिन में दूसरी बार
Previous Post

हरदोई: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार दो छात्रों की मौत

Next Post

हमीरपुर में नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा

Related Posts

Featured

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey : भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप, विश्व कप का टिकट पक्का

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
Next Post

हमीरपुर में नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा

Recent Posts

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group