Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

War in Caracas: America ने Venezuela पर किया हमला, कहा- मादुरो को पकड़कर देश से बाहर.. , किम जोंग उन ने अमेरिका को दी सीधी धमकी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
War in Caracas: America ने Venezuela पर किया हमला, कहा- मादुरो को पकड़कर देश से बाहर.. , किम जोंग उन ने अमेरिका को दी सीधी धमकी

अमेरिका ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर ‘‘बड़े पैमाने पर हमला’’ किया। अमेरिका ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। अमेरिका ने इसे एक असाधारण रात्रिकालीन अभियान बताया जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर की।

विस्फोट की कई आवाजें सुनाई दीं और कम ऊंचाई पर उड़ान भरते विमान राजधानी काराकस के ऊपर से गुजरे, जबकि मादुरो की सरकार ने तुरंत ही अमेरिका पर नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया। वेनेजुएला की सरकार ने इसे ‘‘साम्राज्यवादी हमला’’ करार दिया और नागरिकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।

तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि देश में शासन किसके हाथ में है, और यह भी जानकारी नहीं है कि मादुरो अभी कहा हैं।

ट्रंप ने सुबह 4:30 बजे (ईस्टर्न टाइम) के थोड़े देर बाद ट्रुथ सोशल पर इस घटनाक्रम की घोषणा की। वेनेज़ुएला के कानून के अनुसार, उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज सत्ता संभालेंगी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई कि ऐसा हुआ है, हालांकि उन्होंने हमले के बाद एक बयान जारी किया।

रॉड्रिग्ज ने कहा कि मादुरो, उनकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके जीवित होने का सबूत चाहते हैं’’।

इन सब के बीच नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भी बयान सामने आया है। किम जोंग उन ने अमेरिका को सीधी धमकी दे डाली है। उत्तर कोरियाई तानाशाह ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत रिहा किया जाए। इसके साथ ही अमेरिका को धमकाते हुए किम जोंग ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मदुरो और उनकी पत्नी को पकड़ कर देश से बाहर ले जाया गया है। यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।उन्होंने बाद में शनिवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन करना निर्धारित किया।

अमेरिका के कानून के तहत इस हमले के कानूनी निहितार्थ तुरंत स्पष्ट नहीं हैं। सीनेट सदस्य माइक ली ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बातचीत की, जिन्होंने उन्हें हमले के बारे में जानकारी दी। रूबियो ने ली को बताया कि मादुरो को “अमेरिका में आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए अमेरिकी कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

व्हाइट हाउस ने तुरंत यह नहीं बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी को कहां ले जाया जा रहा है। मादुरो को मार्च 2020 में दक्षिणी न्यूयॉर्क जिले में “नार्को-आतंकवाद” साजिश के आरोपों में अभ्यारोपित किया गया था।

मादुरो आखिरी बार शुक्रवार को सरकारी टेलीविजन पर दिखाई दिए थे, जब वे काराकस में चीनी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिल रहे थे।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में 2026 के तीसरे दिन सुबह कम से कम सात धमाके हुए। उसके बाद लोग सड़कों पर निकल आए, जबकि अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर विस्फोटों को सुनने और देखने की जानकारी साझा की। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि इसमें कोई हताहत हुआ या नहीं। हमला 30 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गया और यह भी स्पष्ट नहीं कि आगे और कार्रवाई होगी या नहीं, हालांकि ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि यह हमले ‘‘सफलतापूर्वक’’ किए गए।

इस बीच, संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) ने काराकस में विस्फोटों से पहले ‘‘जारी सैन्य गतिविधि’’ के चलते वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर कई महीनों से दबाव बढ़ाया था।

अमेरिका खुफिया एजेंसी सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) पिछले सप्ताह वेनेजुएला में एक ड्रोन हमले के पीछे थी, जो उस डॉकिंग क्षेत्र पर किया गया जिसका उपयोग वेनेजुएला के मादक पदार्थ गिरोह द्वारा उपयोग किए जाने का अनुमान था। सितंबर में अमेरिका द्वारा हमले शुरू किए जाने के बाद से वेनेजुएला की धरती पर यह पहला ज्ञात प्रत्यक्ष अभियान था।

ट्रंप महीनों से धमकी दे रहे थे कि मादक पदार्थ ले जाने वाली नौकाओं पर हमला करने के बाद वह जल्द वेनेजुएला की धरती पर स्थित इस तरह के (मादक पदार्थ) ठिकानों पर हमले का आदेश दे सकते हैं। मादुरो ने अमेरिकी सैन्य अभियानों की निंदा करते हुए उन्हें सत्ता से बेदखल करने का एक छिपा हुआ प्रयास बताया है।

हथियारबंद लोग और एक नागरिक मिलिशिया के वर्दीधारी सदस्य काराकस के उस मोहल्ले की सड़कों पर उतर आए जिसे लंबे समय से सत्ताधारी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन शहर के अन्य इलाकों में हमले के कई घंटे बाद भी सड़के खाली रहीं। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं थी, लेकिन वाहन स्वतंत्र रूप से चलते रहे।

काराकस और एक अज्ञात तटीय शहर से प्राप्त वीडियो में आसमान में रोशनी और धुआं दिखा, जबकि लगातार विस्फोटों से रात के समय आसमान रोशन हो गया था। अन्य फुटेज में शहरी परिदृश्य दिखा, जहां एक हाइवे पर वाहन गुजर रहे थे और उनके पीछे की पहाड़ियों पर विस्फोट वह रोशन हो रहे थे। इन वीडियो की पुष्टि एसोसिएटेड प्रेस द्वारा की गई।

काराकस के एक सैन्य अड्डे के हैंगर से धुआं उठते देखा गया, जबकि राजधानी के एक अन्य सैन्य प्रतिष्ठान में बिजली गुल थी।

इस बीच, एक कार्यालय में काम करने वाली 21 वर्षीय कारमेन हिडाल्गो ने कांपती आवाज में कहा, ‘‘पूरी जमीन हिल गई। यह बहुत भयानक है। हमने विस्फोटों और विमानों की आवाज सुनी।

वेनेजुएला सरकार ने एक बयान जारी कर अपने समर्थकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। बयान में कहा गया, ‘‘लोग सड़कों पर उतरें! बोलिवेरियन सरकार देश की सभी सामाजिक और राजनीतिक ताकतों से आह्वान करती है कि वे लामबंदी योजनाओं को सक्रिय करें और इस साम्राज्यवादी हमले का विरोध करें।

बयान में कहा गया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ‘‘सभी राष्ट्रीय रक्षा योजनाएं लागू करने’’ के निर्देश दिए हैं और ‘‘बाह्य अशांति की स्थिति’’ घोषित की है।

बयान में यह भी कहा गया कि मादुरो ने “सभी राष्ट्रीय रक्षा योजनाओं को लागू करने का आदेश” दिया और “बाह्य अशांति की स्थिति” की घोषणा की। यह आपातकालीन स्थिति उन्हें लोगों के अधिकारों को अस्थायी रूप से निलंबित करने और सशस्त्र बलों की भूमिका का विस्तार करने का अधिकार देती है।

वेनेजुएला में 2019 से बंद अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट ने देश में अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी जारी की और कहा कि उन्हें “काराकस और उसके आसपास विस्फोटों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी है।चेतावनी में कहा गया, “वेनेजुएला में अमेरिकी नागरिकों को अपने स्थान पर सुरक्षित रहना चाहिए।

ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से पेंटागन और अमेरिकी सदर्न कमान से सवाल का कोई उत्तर नहीं मिला। एफएए ने सभी वाणिज्यिक और निजी अमेरिकी पायलटों को चेतावनी दी कि वेनेजुएला और देश के उत्तरी तट से थोड़ी दूर स्थित छोटे द्वीपीय राष्ट्र कुराकाओ का हवाई क्षेत्र “जारी सैन्य गतिविधियों से जुड़े उड़ान सुरक्षा जोखिमों के कारण” प्रतिबंधित है।

सीनेट सदस्य ली ने एक्स पर अपनी संभावित चिंताओं को साझा किया। उन्होंने कहा, “मैं जानने के लिए उत्सुक हूं कि युद्ध की घोषणा या सैन्य बल उपयोग की अनुमति के अभाव में इस कार्रवाई को किस तरह से संवैधानिक रूप से उचित ठहराया जा सकता है।

यह स्पष्ट नहीं था कि अमेरिकी कांग्रेस को हमलों की आधिकारिक सूचना दी गई थी या नहीं।

अमेरिकी संसद कांग्रेस के दोनों सदनों की सशस्त्र सेवा समितियों को प्रशासन द्वारा किसी भी कार्रवाई की सूचना नहीं दी गई है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी जिसे इस मामले की जानकारी है और उसने अपना नाम गुप्त रखने की बात कही।

कांग्रेस में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों ने वेनेज़ुएला के तट के पास मादक पदार्थ तस्करी के संदेह वाले जहाजों पर अमेरिकी हमलों के प्रति गहरी आपत्तियां और विरोध जताए हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में ऐसी कार्रवाइयों के लिए सैन्य बल उपयोग की किसी विशेष अनुमति को स्पष्ट रूप से मंजूरी नहीं दी है।

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने कहा कि सैन्य कार्रवाई और मादुरो को पकड़ा जाना “वेनेजुएला के लिए एक नया सवेरा” दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “तानाशाह चला गया है।

उन्होंने हमले के कुछ घंटे बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जुलाई के एक पोस्ट को फिर से साझा किया जिसमें कहा गया था कि “मादुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति नहीं हैं और उनका शासन वैध सरकार नहीं है।

मादुरो सरकार का समर्थक और अमेरिका का पुराना प्रतिद्वंद्वी क्यूबा ने राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कानेल बर्मुडेज़ के शब्दों में “आपराधिक हमले” के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया की मांग की। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “हमारे शांतिपूर्ण क्षेत्र पर बेरहमी से हमला किया जा रहा है।” ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी हमलों की निंदा की।

अर्जेंटीना राष्ट्रपति जावियर माईली ने अपने निकट सहयोगी ट्रंप के उस दावे की सराहना की कि मादुरो को पकड़ लिया गया है।

अमेरिकी सेना सितंबर की शुरुआत से कैरिबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में जहाजों पर हमले कर रही है। ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक ज्ञात हमलों की संख्या 35 थी और मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 115 बताई गई। ये हमले दक्षिण अमेरिका के पास समु्द्र में अमेरिकी बलों की बड़ी तैनाती के बाद हुए।

ट्रंप ने जहाजों पर इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थ के प्रवाह को रोकने के लिए आवश्यक बताते हुए सही ठहराया और कहा कि अमेरिका “मादक पदार्थ गिरोह के साथ सशस्त्र संघर्ष” में है।

Tags: America ने Venezuela पर किया हमला
Previous Post

प्रदेश में बेसिक स्कूलों की जारी हुई 2026 की अवकाश तालिका

Next Post

भदोही में व्यक्ति की अलाव में गिरने से मौत

Next Post
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

भदोही में व्यक्ति की अलाव में गिरने से मौत

Recent Posts

  • पश्चिम एशिया का संघर्ष तेजी से एक ऐसे युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिसे कोई नहीं जीत सकता
  • KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा
  • बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार
  • दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका
  • अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Recent Comments

  1. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  2. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

Iran में आर्थिक संकट के कारण शुरू प्रदर्शन देशभर में फैले; 2,200 से अधिक लोग हिरासत में

पश्चिम एशिया का संघर्ष तेजी से एक ऐसे युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिसे कोई नहीं जीत सकता

April 26, 2026
KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

KKR vs LSG, IPL 2026: केकेआर और एलएसजी के बीच मैच में रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

April 26, 2026
पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर में विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in