Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज से काशी, अयोध्या, मथुरा: आस्था कॉरिडोरों ने 2025 में बदला यूपी का पर्यटन परिदृश्य

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ, महाकुंभ 2025 में प्रयागराज धार्मिक-आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा, जहां देश के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचे। प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालुओं में से बड़ी संख्या में लोगों ने काशी (वाराणसी), अयोध्या, मथुरा समेत राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रा की।

भव्य आयोजन से पहले ही प्रयागराज धार्मिक पर्यटन का अहम केंद्र बन चुका था, और उसके बाद से यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ से श्रद्धालुओं की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी, हालांकि यह असर केवल कुछ दिनों तक ही रहा।

सरकार ने भगदड़ में 30 लोगों की मौत की घोषणा की थी, जो बाद में बढ़कर 37 हो गई। हालांकि, दहशत पर आस्था भारी पड़ी और इसके बाद राज्य में धार्मिक पर्यटन के सबसे तीव्र दौर की शुरुआत हो गई।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद जब गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तभी से हिंदुत्व के एजेंडे पर सरकार का झुकाव और धर्म स्थलों के उन्नयन की दिशा में तेजी दिखी। प्रदेश में मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार का सिलसिला शुरू हुआ और श्रद्धालुओं की आमद भी बढ़ी।

वर्ष 2019 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया।

वर्ष 2017 से अयोध्या का एक और प्रमुख आकर्षण वार्षिक दीपोत्सव रहा है, जिसने सरकार के अनुसार 2025 में दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाए—सबसे अधिक दीपों की सजावट और एक साथ सबसे ज्यादा लोगों द्वारा आरती करने का।

दिसंबर 2021 में मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया था, जिससे मंदिर को गंगा नदी के किनारे स्थित घाटों से जोड़ा गया।

इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर ने 2025 में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को इन तीन पवित्र स्थलों तक अपनी तीर्थयात्रा की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन के आकर्षण ने इस दायरे को और विस्तारित किया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आयोजित महाकुंभ के दौरान ही प्रयागराज में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या, काशी और मथुरा में नए साल के जश्न के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी थी, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने पड़े।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश में कुल पर्यटक 64.91 करोड़ से अधिक आए जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 23.64 लाख से ज्यादा थी। वहीं, वर्ष 2025 में महज़ छह माह के भीतर (जनवरी से जून तक) कुल पर्यटकों की संख्या 121.81 करोड़ से अधिक रही। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 33 लाख से ज्यादा थी।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक भ्रमण वाले राज्यों में से एक बनकर उभरा, जहां वर्ष 2025 में 137 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटक आए और विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी लगातार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें उप्र के धर्म स्थलों का बड़ा योगदान रहा।

अयोध्या का दीपोत्सव, वाराणसी की देव दीपावली, मथुरा में बरसाने की होली जैसे पर्व भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की वजह बने।

जनवरी से जून तक छह माह के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मथुरा आने वाले पर्यटकों की संख्या 03.37 करोड़ से अधिक थी जबकि इस अवधि में काशी पहुंचे पर्यटकों की संख्या 12.96 करोड़ से ज्यादा रही। इस अवधि में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या- 23.82 करोड़ से अधिक हो गई।

जुलाई माह में उत्तर प्रदेश कांवड़ यात्रियों की आस्था से सराबोर रहा। एक आधिकारिक अनुमान के मुताबिक सात करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिव मंदिरों में कांवड़ यात्रा के दौरान जलाभिषेक किया।

आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों ने राष्ट्रीय पर्यटन में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है, जो 2016 में 13.1 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 19–20 प्रतिशत से अधिक हो गई।

आदित्यनाथ ने कहा, “केवल महाकुंभ में ही 66 करोड़ श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पर्यटन क्षेत्र में एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया।”

मुख्यमंत्री के अनुसार, काशी, अयोध्या, मथुरा, बांके बिहारी धाम, विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट, नैमिषारण्य, शाकुंभरी धाम, देवीपाटन धाम, सारनाथ, कुशीनगर, लुंबिनी, कपिलवस्तु, श्रावस्ती और कौशांबी जैसे स्थल अब सामान्य पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में विरासत संरक्षण को लेकर राज्य सरकार का अभियान 2025 में भी लगातार गति पकड़ता रहा।

अगस्त में आदित्यनाथ ने संभल में 659 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले 222 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दावा किया कि वहां कभी 68 तीर्थस्थल, 19 पवित्र कुएं और एक परिक्रमा मार्ग था, लेकिन “विदेशी बर्बर आक्रांताओं ने हमारे तीर्थस्थलों को अपवित्र किया और नष्ट कर दिया।”

उन्होंने घोषणा की कि इन स्थलों और कुओं को फिर से विकसित किया जाएगा।

प्रदेश का बौद्ध सर्किट भी आस्था, विश्वास और वैश्विक पर्यटन का सशक्त केंद्र बनकर उभरा। पर्यटन विभाग की जनवरी से सितंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के बौद्ध स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशांबी, कपिलवस्तु और संकिसा जैसे छह प्रमुख बौद्ध स्थल उत्तर प्रदेश को वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिला रहे हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बौद्ध पर्यटन को लेकर वैश्विक रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के नौ महीनों (जनवरी से सितंबर) के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख स्थलों पर कुल 61,15,850 पर्यटकों ने दर्शन किए, जिनमें 58,44,591 घरेलू तथा 2,71,259 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। वहीं, पर्यटन विभाग ने वर्ष 2025 के अंत तक इन पवित्र स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या के 64 लाख के पार जाने का अनुमान जताया है।

Tags: अयोध्याप्रयागराज से काशी
Previous Post

बलिया : दोगुने मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Next Post

अयोध्या में SBI के PO ने सरयू नदी में पुल से कूदकर की आत्महत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
Next Post

अयोध्या में SBI के PO ने सरयू नदी में पुल से कूदकर की आत्महत्या

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group