अयोध्या, प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों और उनके अभिभावकों को राहत दी है। एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 29 और 30 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
बरेली के बाद अब पीलीभीत, शाहजहांपुर और जौनपुर जिलों में भी जिलाधिकारी के आदेश के बाद संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) ने बताया कि सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।
हालांकि इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर अपने विभागीय और प्रशासकीय कार्यों का निष्पादन करना होगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।





