Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में सरकारी धन के गबन के आरोप में पीएसी उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

मेरठ जिले में थाना पल्लवपुरम पुलिस ने सरकारी धन के गबन के एक मामले में पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के उपनिरीक्षक (लेखा) सहित दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने आपसी सांठगांठ कर तकनीकी माध्यमों और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये करीब 10.96 लाख रुपये का अनुचित भुगतान कराकर सरकारी धन का गबन किया।

पुलिस के मुताबिक, मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पीएसी की छठी वाहिनी के ही शिविरपाल आशीष तिवारी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पल्लवपुरम में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि छठी वाहिनी के लेखा विभाग में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार (50) और आरक्षी आशीष कुमार (30) ने गलत मंशा से तकनीकी साधनों का दुरुपयोग करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और कुल 10,96,500 रुपये का भुगतान कराकर सरकारी धन का गबन किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार, बागपत जिले के थाना बालैनी स्थित डोलचा गांव का निवासी है, जबकि आरक्षी आशीष कुमार शामली जनपद स्थित झिंझाना थाने के पिण्डौरा गांव का रहने वाला है।

Tags: मेरठ में सरकारी धन के गबन
Previous Post

क्या है Revised और Belated ITR? क्या रिटर्न दाखिल करना जरूरी

Next Post

गोरखपुर में अवैध संबंधों के शक में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

गोरखपुर में अवैध संबंधों के शक में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group