Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही के अब्दुल रहीम सिद्दीकी ने रामलीला मंचन के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन दान कर पेश की मिसाल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

भदोही जिले के गोपीगंज इलाके के एक गांव में रहने वाले पेशे से दर्जी अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लू ने हर साल होने वाली रामलीला के मंचन के लिए करीब तीन बिस्वा जमीन दान देकर एक मिसाल पेश की है।

गोपीगंज के बड़ागांव में हर साल रामलीला के आयोजन के लिए कोई निश्चित जगह की व्यवस्था नहीं होने के चलते पेश आने वाली परेशानी को देखकर 65 वर्षीय सिद्दीकी ने अपनी तीन बिस्वा पुश्तैनी ज़मीन ‘आदर्श राम लीला समिति बड़ागांव’ को दान कर दी है।

करीब छह हज़ार की आबादी वाले बड़ागांव में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग सभी तीज-त्यौहार हमेशा साथ मिलकर मनाते रहे हैं। सिद्दीकी गांव में होने वाली रामलीला में अक्सर भूमिकाएं निभाते रहे हैं और उनके इस योगदान से गांव के सभी लोग काफी खुश हैं।

गांव के बुजुर्ग पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि गांव में पिछले लगभग 94 साल से रामलीला का मंचन किया जा रहा है, लेकिन रामलीला स्थल के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं था। ऐसे में कई समस्याएं खड़ी होती थीं लेकिन गांव के ही अब्दुल रहीम सिद्दीकी ने आगे बढ़कर इस समस्या का स्थाई हल निकाल दिया है।

मिश्रा ने बताया कि सिद्दीकी पूर्व के रामलीला आयोजनों में कई पात्रों को निभा चुके हैं। हालांकि इधर के कुछ वर्षों से वह सिर्फ मंचन में देखरेख कर रहे हैं।

सिद्दीकी ने बातचीत में कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपनी पुश्तैनी जमीन राम लीला आयोजन समिति को दान में दी है और बाकायदा इसके कागज़ात भी आदर्श राम लीला समिति के नाम पर बनवा दिये हैं।

आदर्श रामलीला समिति बड़ागांव के सचिव विनय शुक्ला ने बताया कि सिद्दीकी द्वारा दान की गई जमीन पर रामलीला मंचन के लिए मंच तथा अन्य निर्माण का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को सभी औपचारिकता पूरी कर विधि विधान से पूजा पाठ करके नींव खोदने का काम शुरू कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के लिए स्थाई समाधान निकलने पर नींव खुदाई के दौरान ही हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोगों ने सात लाख रुपये इकठ्ठा कर निर्माण के लिए दे दिये हैं।

Tags: भदोही के अब्दुल रहीम सिद्दीकी
Previous Post

मानहानि मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Next Post

असम में सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने सात हाथियों को कुचला, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली अधिकारी बनकर करते थे जालसाजी

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Hamirpur : डीएम की गाड़ी रोककर बच्चों ने सुनाई स्कूल की शिकायत, बोले- पढ़ाई ठीक नहीं और मिड-डे मील भी खराब

October 1, 2026
Next Post
sanketik photo

असम में सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ने सात हाथियों को कुचला, पांच डिब्बे पटरी से उतरे

Recent Posts

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

भदोही, जिले में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार करने और सड़क...

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

अमरोहा, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़े एक वकील की बीए-एलएलबी की डिग्री रद्द कर...

सीतापुर: ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली अधिकारी बनकर करते थे जालसाजी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सीतापुर, सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने...

PIB फ़ैक्ट चेक: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल गजट फर्जी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) में हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर वायरल...

Hamirpur : डीएम की गाड़ी रोककर बच्चों ने सुनाई स्कूल की शिकायत, बोले- पढ़ाई ठीक नहीं और मिड-डे मील भी खराब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

हमीरपुर के जिलाधिकारी द्वारा एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किये जाने के दौरान स्कूली बच्चों के एक समूह ने उनका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group