Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कौशांबी मेडिकल कॉलेज: रैगिंग करने के आरोपी 97 छात्र एक माह के लिए निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कौशांबी के स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) प्रशासन ने प्रथम वर्ष के छात्रों से रैगिंग करने के आरोप में द्वितीय वर्ष के 97 छात्रों को एक माह के लिए निलंबित करते हुए प्रत्येक छात्र पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कौशांबी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हरिओम कुमार सिंह ने एक बयान जारी करके कहा कि यह कार्रवाई केवल दंड नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों को यह संदेश देने के लिए है कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसी छात्र की शिक्षा, सम्मान या सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से छात्रों के बीच चर्चा तेज हो गई है और इसे कॉलेज के इतिहास की सबसे कठोर कार्रवाई माना जा रहा है।

यह कार्रवाई रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ, नयी दिल्ली से 30 नवंबर 2025 को मिली शिकायत के बाद की गई।

मेडिकल कॉलेज की रैगिंग रोधी कमेटी ने मामले की व्यापक जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की थी, जिसे नियमों का खुला उल्लंघन माना गया।

जांच रिपोर्ट और मामले की गंभीरता देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने बिना किसी देरी के यह कदम उठाया।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण संस्था में अनुशासन सर्वोपरि है और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत निपटाया जाएगा।

Tags: कौशांबी मेडिकल कॉलेज
Previous Post

CBI ने 228 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के बेटे पर मामला किया दर्ज

Next Post

एप्पल ने नोएडा में खोला अपना नया स्टोर, भारत में खुदरा विस्तार पर नजर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
Next Post

एप्पल ने नोएडा में खोला अपना नया स्टोर, भारत में खुदरा विस्तार पर नजर

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group