Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RBI के नीतिगत ब्याज दर में कटौती से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक के आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई।

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 318.71 अंक चढ़कर 85,584.03 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी 95 अंक की बढ़त के साथ 26,128.75 अंक पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वृहद आर्थिक स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो को शुक्रवार को 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया। मजबूत आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति में नरमी के बीच आरबीआई ने नीतिगत दर में यह कटौती की है।

इस कदम से आवास, मोटर वाहन और वाणिज्यिक ऋण आदि के सस्ता होने की उम्मीद है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को स्थिर स्तर पर बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,944.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,661.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Tags: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी
Previous Post

बलिया: बोलेरो ने कंबाइन हार्वेस्टर को पीछे से मारी टक्कर; चालक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Next Post

चंदौली: टहलने निकले व्यवसायी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
Next Post

चंदौली: टहलने निकले व्यवसायी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group