Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय एयरलाइंस ने ए320 बेड़े के 80 प्रतिशत विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया पूरा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 30, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार से ए320 बेड़े के विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेड शुरू कर दिया, ताकि एक संभावित विमान नियंत्रण समस्या को ठीक किया जा सके।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया कि प्रभावित 338 विमानों में 80 प्रतिशत में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं। इस वजह से कई उड़ानों में देरी हुई, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा।

विमानन नियामक के ताजा आंकड़ों के अनुसार इंडिगो और एयर इंडिया ने कोई उड़ान रद्द नहीं की, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चार उड़ाने रद्द कीं। शनिवार शाम 5:30 बजे तक कुल 338 में 270 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा हो चुका था।

इंडिगो के 200 विमान प्रभावित हैं, जिनमें से 184 पर अपग्रेड पूरा हो चुका है। एयर इंडिया के 113 में 69 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 में 17 विमानों में अपग्रेड पूरा हो चुका था। यह अपग्रेड दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में एयरलाइंस के बेस पर किया जा रहा है। सभी प्रभावित विमानों का अपग्रेड 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक पूरा करना है।

एयरबस ने शुक्रवार को कहा था कि तीव्र सौर विकिरण की वजह से ए320 श्रेणी के काफी विमानों में उड़ान नियंत्र के लिए जरूरी डेटा खराब हो सकता है और इस समस्या को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करने के दौरान परिचालन में बाधा आएगी।

इसके बाद डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को तत्काल प्रभाव से जरूरी सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का निर्देश जारी किया। यह कदम एयरबस के वैश्विक स्तर पर अलर्ट जारी करने और यूरोपीय एविएशन सेफ्टी अथॉरिटी (ईएएसए) के आपातकालीन निर्देश जारी करने के बाद उठाया गया।

इंडिगो ने कहा कि उसकी कोई भी उड़ान रद्द नहीं हुई है, लेकिन कुछ में थोड़ी देरी हो सकती है। एयर इंडिया ने भी ऐसी ही बात कही।

दुनिया भर में करीब 6000 प्रभावित विमानों को सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत है। कुछ विमानों में हार्डवेयर को भी ठीक करना पड़ सकता है। कुल 8100 से ज्यादा ए320 परिवार के विमान सेवा में हैं।

पूर्व पायलट एहसान खालिद ने पीटीआई वीडियोज को बताया कि ईएलएसी विमान का दिमाग और तंत्रिका तंत्र है। एक ईएलएसी में सॉफ्टवेयर की गंभीर समस्या है। पायलट कंट्रोल आगे करे तो विमान नीचे झुकना चाहिए, पीछे करे तो ऊपर उठना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा अपने आप होने लगे तो यह बहुत बड़ी दिक्कत है।

इससे पहले 30 अक्टूबर को जेटब्लू का एक विमान उड़ान के दौरान सात सेकेंड में 100 फीट नीचे चला गया और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान पायलट ने कुछ नहीं किया था, यह अपने आप हुआ। तेज सौर विकिरण की वजह से कंप्यूटर को गलत सिग्नल मिल गया और उसने अपने आप विमान को नीचे की तरफ झुकाना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, ”35 हजार फीट की ऊंचाई पर 100 फीट या सात सेकंड कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अहमदाबाद दुर्घटना याद कीजिए। उड़ान भरते वक्त ऐसा होता तो सात सेकंड में सब खत्म हो जाता। इस बार किस्मत से इंसानियत बच गई।

Tags: सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया पूरा
Previous Post

तत्काल सुनवाई की आवश्यकता वाले मामले दो दिनों में स्वचालित रूप से सूचीबद्ध होंगे: प्रधान न्यायाधीश

Next Post

बिजनौर में दिल का दौरा पड़ने से महिला बीएलओ की मौत

Related Posts

देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
Next Post

बिजनौर में दिल का दौरा पड़ने से महिला बीएलओ की मौत

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group