Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में अज्ञात वन्यजीव के हमले में दस माह की बच्ची की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच, जिले में शनिवार को एक खेत से 10 महीने की बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बच्ची को एक अज्ञात जंगली जानवर उस समय उठा ले गया था जब वह घर के बाहर झोपड़ी में अपनी मां के साथ सो रही थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खिरिया शरीफ गांव में हुई और बच्ची का क्षत-विक्षत शव शनिवार को एक खेत से बरामद हुआ।

जिले में कुछ ही घंटों के भीतर जंगली जानवर द्वारा छोटे बच्चे को मार डालने की यह दूसरी घटना है।

वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने शनिवार को बताया, ‘कोतवाली देहात अंतर्गत खिरिया शरीफ गांव में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे रमादेवी अपनी दस माह की बच्ची सुनीता के साथ घर के बाहरी हिस्से में बनी फूस की झोपड़ी में सोई हुई थी। रात करीब 12 बजे रमादेवी की आंख खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो कई घंटे बाद शनिवार सुबह गांव के एक खेत में बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

रेंजर ने कहा कि जहां से शव बरामद हुआ है वहां मिले जानवर के पदचिन्ह छोटे छोटे हैं, इस कारण यह अंदाज नहीं लग पा रहा कि घटना को अंजाम देने वाला कौन सा वन्यजीव है। भेड़िए के पदचिन्ह इतने छोटे नहीं होते, वह सियार अथवा जंगली या पागल कुत्ता भी हो सकता है। नायक ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है व विशेषज्ञ घटना की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट से यह जानकारी मिल सकेगी कि किस जानवर के हमले से बच्ची की मौत हुई है।

गौरतलब है कि घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर कैसरगंज तहसील के मल्लहन पुरवा गांव में शुक्रवार शाम भेड़िए के हमले में घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया था, जिसने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है और इसमें ड्रोन की मदद ली जा रही है।

Tags: दस माह की बच्ची की मौत
Previous Post

पाकिस्तान ने सीमा से 72 आतंकी ‘लॉन्चपैड’ हटाए, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए बल तैयार : बीएसएफ

Next Post

तत्काल सुनवाई की आवश्यकता वाले मामले दो दिनों में स्वचालित रूप से सूचीबद्ध होंगे: प्रधान न्यायाधीश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

तत्काल सुनवाई की आवश्यकता वाले मामले दो दिनों में स्वचालित रूप से सूचीबद्ध होंगे: प्रधान न्यायाधीश

Recent Posts

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group