Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, फार्महाउस से 262 करोड़ की ड्रग बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 24, 2025
in क्राइम, देश
0
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, फार्महाउस से 262 करोड़ की ड्रग बरामद

नई दिल्ली, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली–एनसीआर में एक बड़े सिंथेटिक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने नोएडा से 25 वर्षीय शेन वारिस को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ के आधार पर जांच टीम को अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक 328.54 किलो मेथाम्फेटामाइन हाथ लगी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 262 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शेन वारिस, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंगरौली गांव का रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-5 हरौला के एक फ्लैट में रहता था। वह खुद को एक कंपनी में सेल्स मैनेजर बताता था। NCB ने जांच के दौरान उसका नाम सामने आने पर 20 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया।

फर्जी सिम और एन्क्रिप्टेड ऐप्स से चलता था नेटवर्क

Drug Racket busted, पूछताछ में शेन ने खुलासा किया कि वह अपने “बॉस” के निर्देशों पर फर्जी सिम कार्ड, व्हाट्सऐप और ‘जैंगी’ जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स का उपयोग करता था, जिससे ड्रग नेटवर्क की गतिविधियां छिपी रहें। इसी दौरान उसने एस्थर किनिमी नाम की एक महिला का नाम बताया, जिसके जरिए पहले एक ड्रग कंसाइनमेंट भेजा गया था। उसके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर, पता और नेटवर्क से जुड़े इनपुट के आधार पर पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया।

छतरपुर से भारी मात्रा में मेथाम्फेटामाइन बरामद

शेन की जानकारी पर NCB ने 20 नवंबर की रात छतरपुर एन्क्लेव फेज-2 की एक इमारत पर छापा मारा, जहां से 328.54 किलो मेथाम्फेटामाइन बरामद हुआ। यह नशीला पदार्थ एस्थर किनिमी के फ्लैट से मिला, जो नागालैंड की रहने वाली है। जांच में सामने आया कि शेन इस रैकेट में अहम भूमिका निभा रहा था और इसके पीछे विदेशी ऑपरेटिव्स थे, जो ऐप्स और कोडवर्ड के जरिये भारत में मौजूद सदस्यों को निर्देश देते थे।

हमला नेटवर्क, रूट और फंडिंग चैनल्स पर शेन द्वारा दिए गए इनपुट से एजेंसियों को गिरोह के और सदस्यों की पहचान करने, नेटवर्क की संरचना समझने, इस्तेमाल किए जाने वाले रूट्स, ड्रग स्टोरेज और ट्रांसपोर्ट के तरीकों और संभावित फंडिंग चैनल्स तक का पता लगाने में मदद मिली है।

विदेशी कनेक्शन और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

NCB का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। ड्रग सप्लाई चेन, मनी ट्रेल, विदेशी कनेक्शन और अन्य सह-साजिशकर्ताओं की पड़ताल जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Our govt is shattering drug cartels at unprecedented pace.

Fiercely pursuing the top-to-bottom and bottom-to-top approach to the investigation of drugs, a breakthrough was achieved by seizing 328 kg of methamphetamine worth ₹262 crore in New Delhi and arresting two. The…

— Amit Shah (@AmitShah) November 23, 2025

Tags: नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क
Previous Post

बिहार: मां के दूध में मिला यूरेनियम! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा

Next Post

दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध एलपीजी ‘रिफिलिंग’ इकाई का भंडाफोड़ किया, पांच हिरासत में

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post
दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध एलपीजी ‘रिफिलिंग’ इकाई का भंडाफोड़ किया, पांच हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने मुंडका में अवैध एलपीजी ‘रिफिलिंग’ इकाई का भंडाफोड़ किया, पांच हिरासत में

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group