Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने अमेरिका से ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ की खरीद को दी मंजूरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका ने भारत के लिए ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ और संबंधित उपकरणों की कुल नौ करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

अमेरिका ने भारत को हिंद-प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता एवं शांति के लिए एक ‘‘महत्वपूर्ण शक्ति’’ बताया है। अमेरिका ने यह भी कहा कि इस बिक्री से एक ‘‘प्रमुख रक्षा साझेदार’’ की सुरक्षा मजबूत होगी।

रक्षा सहयोग एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय ने भारत को अनुमानित लागत चार करोड़ 71 लाख अमेरिकी डॉलर पर ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’ और संबंधित उपकरणों की और अनुमानित लागत चार करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर पर ‘जैवलिन मिसाइल सिस्टम’ एवं संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंजूरी देने का निर्णय लिया है।

रक्षा सहयोग एजेंसी ने संसद को बिक्री की जानकारी देते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण प्रदान किया।

एजेंसी ने कहा, ‘‘यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका-भारतीय सामरिक संबंधों को मजबूत करने और एक ऐसे प्रमुख रक्षा साझेदार की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों का समर्थन करेगी जो हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बना हुआ है।’’

उसने कहा कि भारत सरकार ने 216 एम982ए1 एक्सकैलिबर सामरिक प्रक्षेपास्त्र खरीदने का अनुरोध किया है। एजेंसी ने बताया कि सहायक वस्तुएं, ‘इम्प्रूव्ड प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन किट’ (आईपीआईके) के साथ ‘पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक फायर कंट्रोल सिस्टम’ (पीईएफसीएस), अमेरिकी सरकार की तकनीकी सहायता, तकनीकी डेटा, मरम्मत एवं वापसी सेवाएं और रसद एवं कार्यक्रम सहायता के अन्य संबंधित तत्वों समेत गैर-एमडीई (प्रमुख रक्षा उपकरण) वस्तुओं की बिक्री भी इसमें शामिल होगी।

एजेंसी ने ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’ की बिक्री पर कहा, ‘‘प्रस्तावित बिक्री के बाद सटीक क्षमता वाले उपकरणों की उपलब्धता से वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता में सुधार होगा जिससे उसकी ब्रिगेड की हमले की सटीकता बढ़ेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रस्तावित बिक्री से वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता में सुधार होगा, उसकी घरेलू रक्षा मजबूत होगी और क्षेत्रीय खतरों को रोका जा सकेगा।’’

एजेंसी ने कहा कि भारत को ‘‘इन वस्तुओं और सेवाओं को अपने सशस्त्र बलों में शामिल करने में कोई कठिनाई नहीं होगी’’ और इन उपकरणों एवं सहायता की प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में कोई बदलाव नहीं आएगा।

एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स के लिए मुख्य ठेकेदार वर्जीनिया के अर्लिंग्टन स्थित आरटीएक्स कॉर्पोरेशन होगा।

बयान में कहा गया है कि जैवलिन मिसाइल सिस्टम के लिए मुख्य ठेकेदार ‘आरटीएक्स कॉर्पोरेशन/लॉकहीड मार्टिन जैवलिन ज्वाइंट वेंचर’(जेजेवी) होगा।

Tags: भारत ने अमेरिका से ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल
Previous Post

नेपाल के बारा जिले में नए सिरे से तनाव के बीच कर्फ्यू लगाया गया, कम से कम 10 घायल

Next Post

अयोध्या: हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई पुलिस पर हमला; सब इंस्पेक्टर घायल, बदमाश पिस्टल छीनकर फरार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
Next Post

अयोध्या: हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई पुलिस पर हमला; सब इंस्पेक्टर घायल, बदमाश पिस्टल छीनकर फरार

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group