निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। वेबसाइट पर फिलहाल निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों से हुई
मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों से हुई है, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतगणना होगी। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है। शुरुआती रुझानों में मैथिली ठाकुर, नीतीश मिश्रा, सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, रेणु देवी और संजय सरावगी आगे चल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसके साथ ही 243 सीटों के लिए मतदान का कार्य समाप्त हो गया था। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।




