Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या के राम मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण की तैयारी तेज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 10, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की विशेष तैयारी की जा रही है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “राम मंदिर ध्वजारोहण की विशेष तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जा रही है, पीएम मोदी राम मंदिर परिसर में आएं और सभी निर्माण कार्यों को देखें। सभी कार्यक्रमों को सुझाव के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा, उसके बाद वहां से जो निर्देश आएगा, उसके अनुसार काम होगा।

उन्होंने कहा, “राम मंदिर निर्माण के अधिकांश कार्य अब पूरे हो रहे हैं। अब पौधारोपण और सौंदर्य पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। एक महत्वपूर्ण निर्णय संग्रहालय का है, जिससे जुड़े एक एग्रीमेंट को हम अंतिम रूप प्रदान करेंगे। उस एग्रीमेंट के तहत आईआईटी चेन्नई की सहायक संस्था ‘प्रवर्तन’ को संग्रहालय की टेक्नोलॉजी और डिस्प्ले का कार्य सौंपा जा रहा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक यह एग्रीमेंट करीब 50 करोड़ रुपए का होगा। उन्हें शुरुआत से अंत तक की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर पर जो पताका लहराए, उसमें किसी प्रकार की तकनीकी आवश्यकता है। रक्षा मंत्रालय के कुछ लोग इस कार्य में एक्सपर्ट हैं, ऐसे में उनकी सहायता ली जाएगी, जिससे 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस विषय पर एक्सपर्ट के साथ बातचीत की गई है। वे शिखर के कलश तक जाकर देखना चाहते हैं कि झंडे के पोल में किसी प्रकार की अड़चन तो नहीं। हर प्रकार का विकल्प उनके सामने हैं। एक तरह से फूल प्रूफ पताका लहराने की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय को दी गई है।

उन्होंने बताया, लक्ष्मण और परकोटा के छह मंदिरों के शिखर पर ध्वज लहराएगा। ध्वज के प्रारूप को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। ये केसरिया रंग का ध्वज होगा, जिस पर ‘ओम’ लिखा होगा। ये सभी नायलॉन के होंगे, जो पैराशूट बनाने में इस्तेमाल होता है।

मिश्रा ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम करीब तीन घंटे का होगा। ध्वजारोहण के लिए शुभ मुहूर्त 12 से 12.30 बजे के बीच का है। जो लोग आमंत्रित हो रहे हैं, उन्हें भगवान के दर्शन की सुविधा प्रधानमंत्री मोदी के जाने के बाद दी जाएगी। इसके लिए जो भी जिम्मेदारी होगी, उसके लिए जिला प्रशासन निर्णय लेगा। अन्य श्रद्धालु जो आएंगे को अगले दिन से दर्शन प्राप्त हो सकते हैं, जैसा सामान्य तौर पर होता है। 25 नवंबर के दिन उन्हें दर्शन प्राप्त नहीं होंगे।

Tags: अयोध्या के राम मंदिर में ऐतिहासिक
Previous Post

दिल्ली: चोरी हुई एसयूवी में छूट गए आईपॉड की मदद से चोरी का आरोपी उप्र से गिरफ्तार

Next Post

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा की गंभीर खांसी और सीने में दर्द के बाद मौत

Related Posts

देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
अयोध्या

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

September 14, 2026
अयोध्या

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

September 14, 2026
अयोध्या

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

September 14, 2026
Next Post

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा की गंभीर खांसी और सीने में दर्द के बाद मौत

Recent Posts

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि...

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group