अयोध्या, रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत शहबाजपुर में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति की हालत गम्भीर है।घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामचंद्र यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।
कोतवाली रूदौली क्षेत्र के शहबाज़ पुर गांव निवासी श्याम लाल कौशल के पुत्र का शनिवार की शाम को बरहा व बर्थडे पार्टी का आयोजन था। जिसमे ग्राम ममरेज नगर निवासी मनोज कुमार यादव का टेंट उसी पार्टी में लगाने के लिए आया था।
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे टेंट के कर्मचारी टेंट सामान सीलिंग लोहे का पाइप आदि पिकप से उतार कर दूसरे को पकड़ा रहे थे तभी लोहे पाइप उतारते समय ऊपर से निकले 11 हज़ार वोल्ट के तार में पाइप के छूते ही उतरे करंट की चपेट में आकर दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
आनन फानन में दोनों घायलों को ग्रामीणों ने तत्काल सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मनोज कुमार यादव पुत्र रामसागर 25 को मृत घोषित कर दिया और गम्भीर रूप से घायल राकेश रावत पुत्र त्रिभवन रावत का इलाज चल रहा है मृतक व घायल दोनों शुजागंज चौकी क्षेत्र ग्राम पंचायत ममरेज नगर के निवासी हैं। वहीं मनोज के मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
ग्रामीणों ने बताया की इससे पहले भी रामसागर का एक पुत्र विधुत करंट की चपेट आकर मर चुका है और आज दूसरा पुत्र भी करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया है जो अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है अब उसके परिवार में मृतक के माता पिता के अलावा अब कोई नहीं बचा है अब उनके घर का दोनों चिराग बुझ गया है।
इस हिर्दय विदारक घटना से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है और पूरे गांव सहित क्षेत्र में गम का माहौल है। वहीं इस हिर्दय विदारक घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत किया और घायल का बेहतर इलाज करने को कहा।
विधायक ने मृतक के परिजन से मिलकर गहरीशोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं मृतक के शव का रूदौली पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।




