Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलात्कार का मामला कमजोर करने का दबाव बनाने के आरोप में दो न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश

admin by admin
November 8, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दो न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक जांच का आदेश दिया। दोनों न्यायिक अधिकारियों पर एक महिला वकील को एक अन्य वकील के खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में आरोप वापस लेने के लिए मजबूर करने का आरोप है।

उच्च न्यायालय ने 51 वर्षीय आरोपी वकील की अग्रिम जमानत रद्द कर दी और कहा कि जमानत रद्द करने का एक मुख्य आधार कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना है।

देर रात अपलोड किए गए एक आदेश में न्यायमूर्ति अमित महाजन ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों ने ‘‘न्याय का उपहास’’ किया है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘वर्तमान कार्यवाही में सामने आई परिस्थितियां इतनी विकट हैं कि उन्होंने इस न्यायालय की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि न्याय प्रशासन में स्पष्ट हस्तक्षेप है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि वह इस तरह के मामले में न्यायिक अधिकारियों की ‘‘संलिप्तता’’ से स्तब्ध है।

न्यायालय ने कहा कि हालांकि आरोपों की आगे जांच की जानी है, लेकिन ये ‘‘आपराधिक न्याय तंत्र के प्रति घोर अनादर’’ का संकेत देते हैं।

अपनी शिकायत में, 27 वर्षीय महिला वकील ने आरोप लगाया कि वह एक दोस्त के माध्यम से आरोपी वकील से मिली थी और एक पार्टी के लिए उसके घर गई थी, जहां आरोपी ने महिला वकील के साथ बलात्कार किया और बाद में उससे शादी करने का वादा किया क्योंकि वह एक विधुर था।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों के कुछ न्यायिक अधिकारियों के साथ घनिष्ठ संबंध थे और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज होने से पहले और बाद में भी उससे संपर्क करने और उसे प्रभावित करने का प्रयास किया था।

Tags: बलात्कार का मामला कमजोर करने
Previous Post

US and Israel claim: मेक्सिको में इजराइल के राजदूत की हत्या की कथित ईरानी साजिश नाकाम

Next Post

सूडान में मिलिशिया ने भारतीय नागरिक को पकड़ा; रिहाई के लिए प्रयास जारी

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

सूडान में मिलिशिया ने भारतीय नागरिक को पकड़ा; रिहाई के लिए प्रयास जारी

Recent Posts

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group