Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में चार नयी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin by admin
November 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की आधुनिक रेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत वाराणसी में चार नयी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे एवं अंतिम दिन मोदी ने बनारस रेलवे स्‍टेशन पर चार नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नयी ट्रेन बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी।

सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के जरिये नागरिकों को सुगम, त्वरित और ज्यादा आरामदेह यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री की सोच को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बयान के अनुसार ये नयी वंदे भारत ट्रेन प्रमुख गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को उल्लेखनीय रूप से कम करके क्षेत्रीय गतिशीलता में वृद्धि करेंगी, पर्यटन को बढ़ाएंगी और देश भर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी।

अधिकारियों के मुताबिक बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस इस रेलमार्ग पर सीधी पहुंच प्रदान करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग दो घंटे 40 मिनट समय की बचत करेगी।

उन्होंने बताया कि बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों, जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह ट्रेन न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक त्वरित, आधुनिक और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगी।

बयान के मुताबिक लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग सात घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी जिससे यात्रा में लगने वाले समय में लगभग एक घंटे की बचत होगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा। साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुंच भी बेहतर होगी।

बयान के अनुसार फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी जो अपनी यात्रा मात्र छह घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को बेहतर बनायेगी।

बयान के अनुसार दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलूरु वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा में लगने वाले समय में दो घंटे से अधिक की बचत होगी। यह यात्रा आठ घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी जिससे पेशेवर लोगों, छात्रों और पर्यटकों को तेज और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन सेवा केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देगी जिससे क्षेत्रीय विकास और सहयोग में सहायता मिलेगी।

Tags: प्रधानमंत्री ने वाराणसी में चार नयी
Previous Post

शामली में खड़े ट्रक से टकरायी कार, चार लोगों की मौत

Next Post

कुशीनगर: नाबालिग छात्रा से बलात्कार के दोषी शिक्षक को आजीवन कारावास की सजा

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
Next Post

कुशीनगर: नाबालिग छात्रा से बलात्कार के दोषी शिक्षक को आजीवन कारावास की सजा

Recent Posts

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group