Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान में धोखाधड़ी करने वाली सोनभद्र की ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
November 6, 2025
in क्राइम, देश
0

सोनभद्र जिले की म्योरपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अपने पति के साथ मिलकर राजस्थान में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक “लुटेरी दुल्हन”, उसकी मां और पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानी कुमारी (23) और उसके पति रवि रंजन मौर्य (26) और रानी की मां माया देवी (50) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के साथ ही उनके पास से लूट के जेवर और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि राजस्थान के जालौर जिले के निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के निवासी कुछ लोगों द्वारा शादी के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद दुल्हन जेवर और नकद लेकर फरार हो गई। एसपी ने बताया कि पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को ‘लुटेरी दुल्हन’ रानी कुमारी, उसके पति रवि रंजन मौर्य और रानी की मां माया देवी को गिरफ्तार कर लिया।

वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को उनके द्वारा यह वारदात की गई थी जिसमें लूट की धनराशि लगभग डेढ़ लाख रुपये थी। आरोपी लूटे गए जेवर बेचने के लिए राबर्ट्सगंज जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लुटेरी दुल्हन रानी पूर्व से ही शादीशुदा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा पूर्व में किए गए अपराधों की जानकारी एकत्र की जा रही है साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मंगल सूत्र, एक पायल और 9500 रुपये नकद बरामद किये।

सूत्रों ने बताया कि गिरोह के लोग दूसरे राज्यों में जिनकी शादी नहीं हो पाती उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। इनके बिचौलिए पैसे लेकर शादी तय कराते और शादी के बाद दुल्हन पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती।

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा लुटेरी दुल्हन, उसकी माँ व पति की गिरफ्तारी व लूट के जेवर एवं नकदी बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur @CMOfficeUP @bstvlive @News18UP pic.twitter.com/4Y1GqoZTtE

— Sonbhadra Police (@sonbhadrapolice) November 6, 2025

Tags: राजस्थान में धोखाधड़ी करने वाली सोनभद्र
Previous Post

शाहजहांपुर: छापेमारी के दौरान छत से धक्का दिए जाने से दलित व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Next Post

लखनऊ: करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बैंक के उपप्रबंधक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

लखनऊ: करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बैंक के उपप्रबंधक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Recent Posts

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group