Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: छापेमारी के दौरान छत से धक्का दिए जाने से दलित व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

admin by admin
November 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
शाहजहांपुर: छापेमारी के दौरान छत से धक्का दिए जाने से दलित व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

शाहजहांपुर में छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर 55 वर्षीय दलित व्यक्ति को छत से धक्का दिए जाने के बाद उसकी मौत होने के मामले में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) और एक अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह घटना जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव में मंगलवार देर रात हुई थी, जहां पुलिस सत्यभान (55) के घर उसके बेटे अभिषेक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अभिषेक हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और छापेमारी के दौरान सत्यभान को छत से धक्का दे दिया।

सूत्रों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल सत्यभान को पहले तिलहर अस्पताल ले जाया गया और बाद में शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें घायल अवस्था में वह दावा कर रहा है कि पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा और छत से धक्का दे दिया।

हालांकि, पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत मौजमपुर में सत्यभान की छत से गिरकर मौत हो गई थी जिसमें परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने मृतक को धक्का दिया था।

उन्‍होंने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मौत का कारण हृदयाघात पाया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 (गाली गलौज) तथा 105 (गैर इरादतन हत्या) के अलावा अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम के तहत दरोगा राहुल सिसोदिया तथा एक अन्य पुलिसकर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: शाहजहांपुर: छापेमारी के दौरान छत से
Previous Post

बिहार चुनाव: पहले चरण में तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान, बेगूसराय में सर्वाधिक वोट पड़े

Next Post

राजस्थान में धोखाधड़ी करने वाली सोनभद्र की ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
Next Post
राजस्थान में धोखाधड़ी करने वाली सोनभद्र की ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में धोखाधड़ी करने वाली सोनभद्र की ‘लुटेरी दुल्हन’ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group