लखनऊ, जिले के बाजारखाला थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसे मंगलवार को एक शिकायत मिली जिसमें उसी इलाके के निवासी अनवर पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।
इसमें बताया गया है कि सूचना पर, बाजारखाला थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी अनवर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।








