Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, बहराइच में जघन्य हत्याकांड: लहसुन की बुआई ने लील ली 6 जिंदगियां, बुआई करने से किशोरों ने किया इनकार… फिर गड़ासे

admin by admin
October 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले के राम गांव क्षेत्र स्थित एक घर से बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक दंपति समेत छह लोगों के शव बरामद किये गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के निंदुनपुरवा के दाखिला टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक घर से 15 व 16 वर्षीय दो लड़कों के क्षत-विक्षत शव, आठ और 10 साल की दो बच्चियों तथा 46 वर्षीय गृह स्वामी तथा उसकी 44 वर्षीय पत्नी के जले हुए शव बरामद हुए हैं।

रामगांव थाने में तैनात दारोगा अयोध्या सिंह ने बताया कि निंदूरपुरवा गांव के दाखिला टेपरहा में किसान विजय कुमार मौर्या का घर है और बुधवार सुबह मौर्या के घर से आग की लपटें निकल रही थीं तथा चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण घर का दरवाजा व दीवार तोड़कर अंदर घुसे तो एक कमरे में स्थानीय निवासी सनी वर्मा (16) और सूरज यादव (15) के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। दोनों के गले कटे हुए थे।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों की मदद से आग बुझाई गयी तो देखा कि घर के दूसरे कमरे में छज्जे पर विजय मौर्या (46), उसकी पत्नी धीरज कुमारी (44), पुत्रियों प्रियांशी (10) और रियांशी (आठ) तथा नीचे चार मवेशियों के जले हुए शव पड़े थे।

सिंह ने बताया कि धीरज कुमारी के मुंह से झाग निकल रहा था और दो खुले हुए गैस सिलेंडर भी कमरे में पड़े थे। उनके मुताबिक, दमकल, पुलिस व ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई और सभी शवों को बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया, ‘अब तक घटना के पीछे के मूल कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। पूछताछ में लोगों ने बताया कि विजय कुमार के खेत में लहसुन की बोवाई का काम चल रहा था। घटना में मारे गए सनी वर्मा व सूरज यादव से मौर्या का बोवाई को लेकर विवाद हुआ था।’

ग्रामीणों ने बताया कि सनी और सूरज तीन दिन से मौर्या के यहां लहसुन की बोवाई करा रहे थे और बुधवार को किशोरों ने महानवमी के कारण काम करने से मना किया तो मौर्या नाराज हो गया।

उन्होंने बताया कि मौर्या ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों लड़कों को अपने घर बुलाया था और आरोप है कि पहले उसने दोनों नाबालिग लड़कों का धारदार हथियार से गला काटा, फिर दूसरे कमरे में अपनी पत्नी, बेटियों व मवेशियों को ले जाकर कमरा भीतर से बंद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह सहित पुलिस व प्रशासन का पूरा अमला मौजूद है। उनके मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Tags: बहराइच में जघन्य हत्याकांड
Previous Post

Watch, अयोध्या में दुर्गा पूजा पर अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल

Next Post

लखनऊ में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
Next Post

लखनऊ में छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

Recent Posts

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group