Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ICC महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगी चैम्पियन आस्ट्रेलिया

admin by admin
September 30, 2025
in खेल, देश
0

इंदौर, सात बार की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में बुधवार को न्यूजीलैंड की अनुभवी टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।

मौजूदा टी20 चैम्पियन न्यूजीलैंड से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन आस्ट्रेलिया को आंतरिक चुनौतियों से भी पार पाना होगा । आस्ट्रेलिया के पास प्रतिभा और विकल्पों की कमी नहीं है और टीम की जरूरतों के हिसाब से संतुलन बनाना सबसे बड़ी परेशानी है । बायें हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनू और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहेम अपनी अपनी चोटों से उबर चुकी हैं । अब आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को देखना होगा कि अंतिम एकादश में उनकी जगह कैसे बनाई जाये।

उन्हें देखना होगा कि वेयरहेम और अलाना किंग के रूप में दो लेग स्पिनरों को उतारा जाये या आक्रमण को विविधता देने के लिये मोलिनू को शामिल किया जाये।

तेज गेंदबाजी में भी आस्ट्रेलिया के पास मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, एलिसे पैरी, ताहलिया मैकग्रा और डार्सी ब्राउन जैसे खिलाड़ी हैं ।बल्लेबाजी में बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड और एशले गार्डनर के साथ कप्तान एलिसा हीली को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी।

भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में 87 गेंद में 101 रन बनाने वाली जॉर्जिया वोल भी टीम में है जिससे बल्लेबाजी मजबूत होगी।

आस्ट्रेलिया ने विश्व कप से ठीक पहले भारत को द्विपक्षीय श्रृंखला में 2 . 1 से हराकर अपनी बल्लेबाजी मजबूत की है । न्यूजीलैंड को इस आस्ट्रेलियाई टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा । पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद उपमहाद्वीप में अच्छे प्रदर्शन का उसे आत्मविश्वास मिला है।

न्यूजीलैंड ने हालांकि मार्च में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है। इसके अलावा 2024 के बाद से वे भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया से श्रृंखला हार चुके हैं।

आस्ट्रेलिया हालांकि उन्हें हलके में लेने की गलती नहीं करेगा क्योंकि न्यूजीलैंड ने पिछले साल दस मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर टी20 विश्व कप जीता था।

उनके पास कप्तान सोफी डेवाइन, सूजी बेट्स, ली ताहुहू, एमेलिया केर और मैडी ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं । वहीं जॉर्जिया प्लिमर, पोली इंगलिस , एडेन कारसन ओर इजी गेज जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

न्यूजीलैंड टीम ने चेन्नई ओर अबुधाबी में सीएसके अकादमी में अभ्यास करने के बाद बेंगलुरू में अभ्यास मैच भी खेले ।

टीमें :

आस्ट्रेलिया :

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्रासन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहेम ।

न्यूजीलैंड :

सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कारसन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, जेस केर, एमेलिया केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहू ।

मैच का समय : दोपहर तीन बजे से ।

Tags: ICC महिला विश्व कप
Previous Post

ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया

Next Post

Maha Ashtami : शुभ संयोगों से भरा है, महाअष्टमी पर महागौरी की पूजा

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

Maha Ashtami : शुभ संयोगों से भरा है, महाअष्टमी पर महागौरी की पूजा

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group