हापुड़, जमीन, जायजाद या फिर अवैध संबंधो की वजह से तो क़त्ल होना आम बात है लेकिन तब क्या जब कोई बीमा की रकम पाने के लिए अपने पूरे परिवार को भी एक-एक कर मौत की नींद सुला दें।
दरअसल ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मास्टरमाइंड विशाल सिंघल भी शामिल है जिसने पैसों को खातिर पूरे परिवार को ही मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल हापुड़ पुलिस ने विशाल सिंघल नाम के शख्स को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू कोई तो वह पहले पुलिस को उलझने की कोशिश करता रहा लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो वह टूट गया और फिर उसने जो खुलासे किये, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
जानकारी के मुताबिक़ विशाल के पत्नी की संदिग्ध मौत हो गया थी। इससे कातिल पति को क्लेम करने के बाद उसके बीमा की 80 लाख की राशि उसे मिल गई। इसके बाद विशाल के माँ की मौत भी सड़क दुर्घटना में हो गई। विशाल ने फिर से बीमा कंपनी में दावा किया और उसे बीमा की राशि करीब 22 लाख बेटे को हैसल हो गए।
इसी बीच पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और उसके 50 करोड़ रुपये बीम राशि के लिए क्लेम किया गया। हालांकि इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया और आरोपी विशाल अपने एक साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
तीनो ही मर्डर थे जो केवल बीमा के रकम पाने को किए गए थे। बेटे विशाल ने पैसों के लिए अपने मां–बाप और पत्नी को मार डाला। फिलहा वह अपने एक सहयोगी सतीश के साथ पुलिस की हिरासत में है।