Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अलीगढ़ में व्यवसायी की हत्या के आरोप में हिंदू महासभा की पदाधिकारी का पति गिरफ्तार

admin by admin
September 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अलीगढ़ जिले के रोरावर थाने की पुलिस ने एक स्थानीय व्यवसायी की हत्या के सिलसिले में हिंदू महासभा की पदाधिकारी के पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक पांडेय के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ व्यवसायी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि व्यवसायी अभिषेक गुप्ता की शुक्रवार देर रात उस समय दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बस में चढ़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के बाहरी इलाके रोरावर थाना क्षेत्र के मुख्य खेरेश्वर मंदिर चौराहे पर हुई।

पुलिस ने बताया कि अशोक पांडेय, दक्षिणपंथी हिंदू नेता एवं हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय के पति हैं। पूजा का नाम भी कारोबारी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में है।

रोरावर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी में शामिल दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है और वे फिलहाल फरार हैं।

व्यवसायी की हत्या के बाद, अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार ने पत्रकारों को बताया था कि अभिषेक के पिता अपने बेटे और भतीजे जीतू के साथ बस में चढ़ रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से घायल अभिषेक गुप्ता को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि अभिषेक के पिता ने अशोक पांडेय और उनकी पत्नी पूजा शकुन पांडेय पर रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि यह दंपति लंबे समय से व्यवसायी परिवार को परेशान कर रहा था। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Tags: अलीगढ़ में व्यवसायी की हत्या
Previous Post

कप्तान सूर्यकुमार के सामने Asia Cup Final में बल्लेबाज के तौर पर चमक बिखेरने की चुनौती

Next Post

सहारनपुर में नाबालिग से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
Next Post

सहारनपुर में नाबालिग से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group