Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ जितेश शर्मा को फिनिशर के तौर पर आजमाने का आखिरी मौका

admin by admin
September 25, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, मध्यक्रम में संजू सैमसन की असफलता मुख्य कोच गौतम गंभीर की चिंता का सबब होगी और भारतीय टीम प्रबंधन श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को एशिया कप सुपर 4 चरण के आखिरी और बेमानी मुकाबले में जितेश शर्मा को आजमा सकता है।

भारत की बांग्लादेश पर जीत के साथ ही श्रीलंका फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया जिसे सुपर 4 में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने भी हराया था।

पूरी संभावना है कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

भारतीय बल्लेबाजी क्रम में सैमसन फिट होते नहीं दिख रहे । भारतीय टीम के लिये चिंता का दूसरा कारण टूर्नामेंट में अभी तक दस कैच छूटना भी है जिनमें से पांच बांग्लादेश के खिलाफ छूटे।

बड़े मैचों में इस तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं रहती और स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने भी स्वीकार किया कि इस विभाग में सुधार करना होगा । चक्रवर्ती की गेंदों पर भी कई कैच छूटे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ दो विकेट लेने वाले चक्रवर्ती ने कहा ,‘‘ इस स्तर पर कोई बहाना नहीं बनाया जा सकता । एक टीम के रूप में हमें सारे कैच लपकने ही होंगे, हम फाइनल में पहुंच गए हैं और कैच नहीं टपकाये जा सकते ।

वैसे उन्होंने क्षेत्ररक्षकों का बचाव किया क्योंकि दुबई स्टेडियम की फ्लडलाइट ऊंचे टावर पर नहीं है और फुटबॉल स्टेडियम की लाइट जैसी लगती है।

चक्रवर्ती ने कहा ,‘‘ वैसे ‘रिंग आफ फायर’ (फ्लडलाइट डिजाइन) से बाधा पहुंचती है क्योंकि यह कभी कभी सीधे आंख पर आती है । हमें इसकी आदत डालनी होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सैमसन को बल्लेबाजी में शीर्ष सात में भी नहीं उतारा गया और अब सवाल उठता है कि अगर वह अक्षर पटेल के पहले भी आने के लायक नहीं हैं तो टीम में क्या कर रहे हैं।

चौथे नंबर पर शिवम दुबे को उतारना समझ में आता है क्योंकि कलाई के स्पिनरों को वह बखूबी खेलते हैं लेकिन मध्यक्रम में बायां . दायां संयोजन रखने के लिये यह सही नहीं था। हार्दिक पंड्या को उनसे पहले बायें हाथ के दो बल्लेबाजों तिलक वर्मा और अक्षर के साथ भेजा गया।

फील्डिंग कोच रियान टेन डोइशे ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा था ,‘‘ संजू अभी देख रहा है कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कैसे करनी है।

ऐसी भी संभावना है कि सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ औपचारिकता के मैच में तीसरे नंबर पर उतारा जाये । समझा जाता है कि शीर्षक्रम के बल्लेबाज के तौर पर सैमसन के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें बाहर नहीं किया जा रहा लेकिन इस प्रारूप में हर खिलाड़ी की अपनी भूमिका है । जितेश शर्मा मध्यक्रम के बल्लेबाज होने के साथ फिनिशर भी हैं।

जितेश ने आईपीएल में पांचवें नंबर पर 18 पारियों में 374 रन बनाये जबकि छठे नंबर पर 15 पारियों में 384 रन जोड़े ।सातवें नंबर पर उन्होंने सात पारियों में 178 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाये हैं।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया जा सकता है अगर वह इसके इच्छुक हैं।

टीमें :

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

मैच का समय : रात आठ बजे से।

Tags: भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ
Previous Post

फिरोजाबाद के स्कूल मैदान में रामलीला उत्सव पर रोक संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को किया निरस्त

Next Post

लद्दाख में भीषण झड़प के बाद कर्फ्यू, 50 लोगों को हिरासत में

Related Posts

Featured

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

September 25, 2026
देश

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

September 25, 2026
क्राइम

जमशेदपुर के केनरा बैंक में बड़ी डकैती, 23 किलो सोना और लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

September 25, 2026
देश

सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, 30 से ज्यादा घर प्रभावित; कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

September 25, 2026
Next Post

लद्दाख में भीषण झड़प के बाद कर्फ्यू, 50 लोगों को हिरासत में

Recent Posts

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा पहुंची गुप्तार घाट

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, बारिश की बौछारों के बीच रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं जारी हैं। गणेश उत्सव के समापन...

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

लखनऊ, शंख एयरलाइंस से जुड़े कुछ परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। शुक्रवार, 25 सितंबर...

अयोध्या में 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; कार से हो रही थी कथित तस्करी

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group