Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली प्रबंधन संस्थान में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्वयंभू धर्मगुरु पर मामला दर्ज

admin by admin
September 24, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, दिल्ली में एक प्रबंधन संस्थान की कई छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, छापेमारी और निगरानी के बावजूद आरोपी फरार है।

चार अगस्त को वसंत कुंज उत्तर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी संस्थान में संचालक (प्रबंधन समिति का सदस्य) था।

पूछताछ के दौरान श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम (प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) की 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। इनमें से 17 ने आरोप लगाया कि सरस्वती ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, अश्लील संदेश भेजे और अवांछित पहलकदमी की।

पुलिस ने कहा कि कुछ संकाय सदस्यों ने भी छात्राओं पर उसकी मांगें मानने के लिए दबाव डाला। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में 16 पीड़ितों ने मजिस्ट्रेट के सामने गवाही दी।

जांच अधिकारियों को संस्थान के भूतल में नकली राजनयिक नंबर प्लेट वाली एक वोल्वो कार भी मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सरस्वती करता था। 25 अगस्त को एक और प्राथमिकी दर्ज की गई और वाहन जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी तब से गिरफ्तारी से बच रहा है।

इस बीच, श्री श्री जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम, श्रृंगेरी ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को उनसे अलग कर लिया है। इससे पहले सरस्वती इसी पीठ से जुड़े थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘जनता को सूचित किया जाता है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं जो अवैध, अनुचित और श्री श्री जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम, श्रृंगेरी (पीठम) के हितों के लिए हानिकारक हैं। परिणामस्वरूप, पीठम ने उनसे सभी संबंध तोड़ लिए हैं।’’ चैतन्यानंद सरस्वती को पहले स्वामी (डॉ.) पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था।

पीठम ने कहा कि सरस्वती द्वारा किए गए अवैध कृत्यों के संबंध में पीठम ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई है।

बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने पीठम के नाम से भूखंड संख्या सात, संस्थागत क्षेत्र, फेज दो, वसंत कुंज, नयी दिल्ली में ‘श्री शारदा भारतीय प्रबंधन अनुसंधान संस्थान’ के संचालन को मंजूरी दे दी है।

‘‘पीठम एक शासी परिषद के माध्यम से संस्थान का संचालन करता है, जिसकी अध्यक्षता एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. कृष्ण वेंकटेश और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति करते हैं। शासी परिषद छात्रों के कल्याण को सुनिश्चित करने और जारी शैक्षिक कार्यक्रमों में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रही है।’’

पुलिस ने कहा कि सरस्वती का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और इस संबंध में कई टीम गठित की गई है। सूत्रों ने यह भी बताया कि टीम उसे देश से भागने से रोकने के लिए हवाई अड्डों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में उसके ज्ञात ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।’’

जांच अधिकारियों ने बताया कि छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के बयानों की दोबारा जांच की जा रही है, जबकि जांच के तहत संदेशों और कॉल रिकॉर्ड सहित डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोप गंभीर हैं, जिनमें कई पीड़ित शामिल हैं और हम मामले में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अब भी फरार है।

Tags: दिल्ली प्रबंधन संस्थान में छात्राओं का यौन
Previous Post

केरल में छापेमारी में सेना और दूतावास की जाली मुहरों वाली महंगी कारें जब्त

Next Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: धर्म परिवर्तन अवैध तो दंपति को शादीशुदा नहीं माना जा सकता

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
Next Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: धर्म परिवर्तन अवैध तो दंपति को शादीशुदा नहीं माना जा सकता

Recent Posts

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group