Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, आक्रांताओं के अत्याचार से भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ से घटकर 30 करोड़ हुई: योगी आदित्यनाथ

admin by admin
September 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 800 पूर्व तक भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी, मगर ‘‘आक्रांताओं’’ के ‘‘अत्याचारों’’ की वजह से साल 1947 में देश की आजादी के समय उनकी तादाद घटकर 30 करोड़ रह गई।

योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत पर इस्लाम ने जब पहला हमला किया और उसके बाद भी वर्ष 1100 तक, देश के अंदर हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी, और 1947 में जब यह देश आजाद हुआ, उस समय हिंदुओं की आबादी मात्र 30 करोड़ रह गई। आप मुझे बताइए, इन 800-900 वर्षों में हमारी आबादी बढ़नी चाहिए थी या कम होनी चाहिए थी? हम 60 करोड़ से 30 करोड़ पर आ गए।

जिन लोगों ने जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटा,

आज भी वे विदेशी मानसिकता के साथ कार्य कर रहे हैं, समाज को विभाजित कर रहे हैं… pic.twitter.com/IQGKWBSeqi

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 23, 2025

आदित्यनाथ ने यह भी दावा किया कि ‘‘आक्रांताओं’’ ने हिंदुओं की आबादी ही नहीं घटाई बल्कि खेती के उत्पादन को भी कम कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुओं को सिर्फ आक्रांताओं ने ही नहीं मारा, बल्कि वे भूख से मरे, बीमारी से मरे, तमाम अन्य प्रकार की यातनाओं से मरे। विदेशी दासता ऐसी ही होती है… इस देश के साथ भी वही किया गया।

हालांकि, आदित्यनाथ ने 300 वर्ष पहले के भारत की समृद्धि का भी जिक्र किया और कहा, ‘‘ज्यादा दूर मत जाइए, आज से 300 वर्ष पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 प्रतिशत था। दुनिया के कुल औद्योगिक उत्पादन में भारत का योगदान 25 प्रतिशत था। भारत का मतलब आज का भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश, जिसे आप वृहत्तर भारत कहते हैं। यानी 300 वर्षों तक भारत दुनिया की नंबर एक आर्थिक ताकत था। नंबर एक का उत्पादक राष्ट्र था और कृषि में तो भारत का कोई सानी नहीं था।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी का नारा बुलंद करते हुए किसी का नाम लिए बिना विरोधियों पर निशाना साधा और कहा, ‘‘क्या नहीं था भारत के पास, लेकिन जिन लोगों ने जाति के नाम पर बांटा, क्षेत्र के नाम पर बांटा, भाषा के नाम पर बांटा, और आज भी वे उसी विदेशी मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं, समाज को विभाजित कर रहे हैं, वे लोग इस स्वदेशी अभियान में भी तमाम तरह की उंगलियां उठाएंगे।

उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा, ‘‘स्वदेशी अब केवल एक नारा नहीं है। स्वदेशी अब केवल खादी वस्त्रों तक ही सीमित नहीं है। सुई से लेकर समुद्री मालवाहक जहाज के निर्माण तक, और एक फाउंटेन पेन से लेकर एयरोप्लेन के निर्माण तक भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के अंदर इस प्रकार का उत्पादन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके जरिए स्वदेशी की अवधारणा को विराट और व्यापक रूप दिया है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जिस उत्पादन के निर्माण में भारत के श्रमिकों का पसीना लगा हो और भारत की युवा शक्ति की प्रतिभा लगी हो, वह हमारे लिए स्वदेशी है। मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड यानी भारत द्वारा बनाया गया उत्पाद जो पूरी दुनिया के लिए उपयुक्त हो। स्वदेशी को हम सब अपने जीवन का हिस्सा बना सकें, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Tags: आक्रांताओं के अत्याचार से भारत में
Previous Post

लखनऊ: अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

Moradabad: पांच हजार की रिश्वत लेते BSA लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क देवीदीन गिरफ्तार

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, ओडिशा-आंध्र से यूपी तक बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

September 25, 2026
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में कंटेनर से 6.25 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

September 25, 2026
Next Post

Moradabad: पांच हजार की रिश्वत लेते BSA लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क देवीदीन गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा पहुंची गुप्तार घाट

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, बारिश की बौछारों के बीच रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं जारी हैं। गणेश उत्सव के समापन...

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

लखनऊ, शंख एयरलाइंस से जुड़े कुछ परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। शुक्रवार, 25 सितंबर...

अयोध्या में 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; कार से हो रही थी कथित तस्करी

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group