Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या अमेरिकी लोकतंत्र विफल हो चुका है? क्या अमेरिका Totalitarianism में प्रवेश कर गया है?

मैगा’ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) में रेडिकल लेफ्ट

admin by admin
September 22, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इतिहास की राह कभी सीधी नहीं होती। लेकिन इसके मोड़ बहुत तीखे हो सकते हैं। यह बहुत मुश्किल है कि हम किसी क्षण को पहचान पाएं और कह सकें कि – ‘‘यही वह पल है, जब सब कुछ बदल गया।

तो क्या हम उस स्थिति में पहुंच चुके हैं जब यह कहा जा सके कि अमेरिका एक संवैधानिक संकट में है? क्या अमेरिकी लोकतंत्र विफल हो चुका है? क्या अमेरिका अधिनायकवाद में प्रवेश कर गया है?

यदि इन सवालों के जवाब पहले स्पष्ट नहीं थे, तो अब हैं। हां। यह हो रहा है। अभी।

किसी एक घटना के कारण नहीं, बल्कि कई क्षणों और फैसलों, और सर्वविदित ऐतिहासिक परिस्थितियों के भीतर हो रही घटनाओं के चलते, अमेरिका को गर्त की ओर धकेला जा रहा है।

चार्ली किर्क की हत्या और उसके बाद प्रशासन द्वारा लिए गए फैसले ऐसा ही एक क्षण है। यह तुरंत स्पष्ट हो गया था कि ट्रंप प्रशासन किर्क की हत्या को अपने अधिनायकवादी एजेंडे को तेज करने और वास्तविक एवं काल्पनिक — दोनों तरह के विरोधियों को कुचलने के बहाने के रूप में इस्तेमाल करेगा।

ओवल ऑफिस से एक वीडियो संबोधन में ट्रंप ने ‘‘रेडिकल लेफ्ट’’ को जिम्मेदार ठहराया और ‘‘उन संगठनों’’ पर कार्रवाई का वादा किया जिन्होंने ‘‘अपराध में भूमिका’’ निभाई। उनके उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने किर्क के पॉडकास्ट की मेजबानी की, जिससे वह प्रभावी रूप से सरकार-प्रायोजित मीडिया का एक औजार बन गया।

उस शो में व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने कहा, ‘‘हम न्याय विभाग, गृह सुरक्षा और सरकार के सभी संसाधनों का इस्तेमाल करके इन नेटवर्क की पहचान, उन्हें बाधित, ध्वस्त और खत्म करेंगे।

‘मैगा’ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) में ‘‘रेडिकल लेफ्ट’’, ‘‘नेटवर्क’’ और ‘‘आर्गेनाइजेशन’’ जैसे शब्द किसी भी तरह के विरोध या असहमति के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी और पारंपरिक मीडिया भी शामिल हैं। हालांकि, अब ‘‘रेडिकल लेफ्ट’’ जैसे शब्द वामपंथ के प्रति झुकाव, प्रगतिशील या यहां तक कि “उदारवादी” तक के लिए इस्तेमाल किए जाने लगे हैं।

ट्रंप प्रशासन अपने विरोधियों के वित्तपोषण व्यवस्था को निशाना बनाने का वादा कर रहा है। और वह करेगा भी। यह पहले से ही संघीय एजेंसियों — जिनमें एफबीआई और आईआरएस शामिल हैं — का इस्तेमाल अपने विरोधियों को धमकाने, दंडित करने और मिटा देने के लिए कर रहा है।

बुधवार को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) के चेयरमैन ब्रेंडन कर एक अन्य अतिवादी पॉडकास्ट पर दिखाई दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जिम्मी किमेल लाइव! शो प्रसारित करने वाले प्रसारकों को किमेल की टिप्पणियों के चलते “जुर्माना या लाइसेंस रद्द होने का खतरा” हो सकता है।

उसी रात, एबीसी ने घोषणा की कि किमेल का शो अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है।इससे पहले, ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कमीशन (एबीसी) पत्रकार जॉन लायंस पर आक्रामक टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह ‘‘ऑस्ट्रेलिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं’’ और वह इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से बात करेंगे।

ये सभी घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं — एक सुनियोजित, सावधानी से तैयार की गई योजना का हिस्सा, जिसका मकसद है — ट्रंप द्वारा परिभाषित रिपब्लिकन विचारधारा का विरोध या प्रश्न उठाने वाली हर चीज को नष्ट करना।

इस हफ्ते भी ट्रंप प्रशासन ने टेनेसी के मेम्फिस में नेशनल गार्ड की तैनाती की घोषणा की। संभावना है कि इसे शिकागो में भी भेजा जाएगा, जिसका लंबे समय से जिक्र हो रहा है। यह पहले ही लॉस एंजिलिस और वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड भेज चुका है।

ट्रंप और उनके सहयोगी खुलेआम अन्य “डेमोक्रेट शहरों” की बात कर रहे हैं। मकसद है डर पैदा करना और असहमति को दबाना। और यह काम कर रहा है।

इस महीने, अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने मेल-इन वोटिंग समाप्त करने का वादा किया। उच्चतम न्यायालय मतदान अधिकार अधिनियम के एक प्रमुख प्रावधान को कमजोर करने की तैयारी में है। मध्यावधि चुनाव अभी एक साल से ज्यादा दूर हैं।

अविश्वसनीय रूप से, हम ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के केवल आठ महीने में ही हैं। लेकिन ऐसे क्षण आते रहेंगे, और उनकी गति और तेज़ होगी।

समग्र रूप से देखें तो वे अमेरिकी लोकतंत्र के भविष्य की बहुत धुंधली तस्वीर पेश करते हैं, जो पहले से ही सीमित है। असहमति को दबाने का यह व्यापक, समन्वित प्रयास — और उससे पैदा हुआ भय –– अमेरिकी राजनीतिक जीवन की बुनियाद को कमजोर कर रहा है।

यहां, अभी यह सब हो रहा है। इतिहास हमारी आंखों के सामने लिखा जा रहा है। यह एक व्यापक बदलाव है। अमेरिका के लिए। पूरी दुनिया के लिए।

द कन्वरसेशन

Tags: क्या अमेरिकी लोकतंत्र विफल हो चुका है
Previous Post

नेपाल की प्रधानमंत्री ने अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार किया, चार नवनियुक्त मंत्रियों ने शपथ ली

Next Post

उन्नाव में जुलूस के दौरान पुलिस से झड़प के बाद छह लोगों को हिरासत में

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

उन्नाव में जुलूस के दौरान पुलिस से झड़प के बाद छह लोगों को हिरासत में

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group