गोरखपुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद 25 हजार रुपये के इनामी वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें जिले भर में पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे बेलघाट थाने को सूचना मिली कि एक वांछित पशु तस्कर मोटरसाइकिल से इलाके से गुजर रहा है।
कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि इस बीच अली का एक अन्य साथी भागने में सफल रहा और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, इमरान अली पर पहले से रामपुर में 11 और गोरखपुर में एक मामला दर्ज है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बेलघाट में मवेशियों से लदे एक पिकअप ट्रक को जब्त किया था और मामले में अली की संलिप्तता सामने आने के बाद से वह वांछित था। उन्होंने बताया कि अली की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


