Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती घोटाला: सीबीआई ने पूर्व आईएएस अधिकारी समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

admin by admin
September 19, 2025
in क्राइम, देश
0

रायपुर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान हुए कथित घोटाले में आयोग के तत्कालीन अधिकारियों और भर्ती में चयनित उनके करीबी रिश्तेदारों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनमें आयोग के वरिष्ठ अधिकारी और उनके नजदीकी रिश्तेदार शामिल हैं।

ये गिरफ्तारियां 2020 और 2021 की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भाई-भतीजावाद के आरोपों से जुड़े मामले में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जीवन किशोर ध्रुव, (तत्कालीन सचिव, आयोग), आरती वासनिक (तत्कालीन नियंत्रक परीक्षा), सुमित ध्रुव (डिप्टी कलेक्टर, तत्कालीन सचिव का पुत्र), मिषा कोसले (डिप्टी कलेक्टर, तत्कालीन अध्यक्ष के भाई की बहू और दीपा आदिल (जिला आबकारी अधिकारी, तत्कालीन अध्यक्ष के भाई की बहू) शामिल हैं।

सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई चयन प्रक्रिया में हेराफेरी और पक्षपात से जुड़ी बड़ी साजिश की परतें खोलने के प्रयास का हिस्सा है। सीबीआई ने नौ जुलाई 2024 को यह मामला दर्ज किया था।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारी, 2020 से 2022 के बीच आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कारों में अपने पुत्र, पुत्री और रिश्तेदारों का चयन करवाने में शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि 2021 भर्ती प्रक्रिया में 1,29,206 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी, जिनमें से 2,548 मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए और इनमें 509 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार चरण पार किया, जिनमें से 170 को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोप है कि चयनित उम्मीदवारों में कई, आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे।

सीबीआई ने इससे पहले भी तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, चार चयनित उम्मीदवारों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि अब जांच उन अन्य उम्मीदवारों की ओर भी बढ़ाई जाएगी, जिन्हें कथित रूप से परिणामों में धांधली से लाभ मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में व्यापक साजिश और अन्य अधिकारियों एवं उम्मीदवारों की संलिप्तता की जांच जारी है।

इससे पहले, सीबीआई ने इस मामले में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उनके भतीजे नितेश सोनवानी व साहिल सोनवानी, तत्कालीन उपपरीक्षा नियंत्रक (आयोग) ललित गणवीर, श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया था।

शशांक गोयल, उनकी पत्नी भूमिका कटियार और नितेश का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ, जबकि साहिल का चयन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर हुआ। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं।

सीबीआई ने इस साल 16 जनवरी को रायपुर की एक विशेष अदालत में एक आरोपपत्र दायर किया था, जिसमें इन सभी सात लोगों को आरोपी बनाया गया था।

आरोपपत्र में बताया गया कि टामन सिंह सोनवानी ने अपने पद का कथित तौर पर दुरुपयोग करते हुए परीक्षा से पहले अपने भतीजे नितेश और साहिल को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए।

इसके अलावा टामन सिंह सोनवानी और तत्कालीन उपपरीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने पद का दुरुपयोग करते हुए श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका को 45 लाख रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए।

Tags: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग भर्ती घोटाला
Previous Post

दिशा पाटनी के घर गोलीबारी मामले में पांचवां शूटर बरेली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Next Post

हाईकोर्ट ने स्वामी रामभद्राचार्य के प्रसारित वीडियो को लिया संज्ञान, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल और यूट्यूब को नोटिस

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Next Post

हाईकोर्ट ने स्वामी रामभद्राचार्य के प्रसारित वीडियो को लिया संज्ञान, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल और यूट्यूब को नोटिस

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group