Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IAS अफसरों के तबादले जारी, 13 अफसरों की जिम्मेदारियां बदली

admin by admin
September 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, यूपी में आईएएस अफसरों को ताबड़तोड़ तबादले जारी हैं। तीन दिन में दूसरी बार वरिष्ठ आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अपने सभी विभाग अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों में बांट दिया है। इसके साथ ही कई प्रमुख सचिवों के विभाागों में फेरबदल किया गया है। 13 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं।

आज के तबादले को बहुत बड़ा बदलाव माना जाना चाहिए। विभागों के प्रमुख सचिव कई साल में एक बार ही बदले जाते रहे हैं। आज भी कई ऐसे प्रमुख सचिव बदले हैं जो तीन से चार साल तक अपने पद पर थे।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने खुद को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद से अवमुक्त कर लिया है।

दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त कर उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन एवं समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पार्थसारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ अब वह प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग भी रहेंगे।

अमित कुमार घोष के पास मौजूद प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग का प्रभार अब मुकेश कुमार मेश्राम को सौंप दिया गया है। मुकेश कुमार मेश्राम अभी तक प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग था। अमृत अभिजात के पास प्रमुख सचिव, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग था। अब वह प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग का प्रभार संभालेंगे।

संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके पास अब प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रोटोकॉल, सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट, सतर्कता, नागरिक उड्यन और राज्य संपत्ति पहले की तरह रहेगा। अजय चौहान के पास प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार-3 को प्रमुख सचिव, उ०प्र० पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान के पद से अवमुक्त कर उन्हें नोडल अधिकारी, जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान का प्रभार दिया गया है। पी गुरूप्रसाद को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के पद से अवमुक्त कर उन्हें प्रमुख सचिव, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग का प्रभार दिया गया है।

मनीष चौहान को प्रमुख सचिव केल एवं युवा कल्याण विभाग से अब प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उ०प्र० पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। रणवीर प्रसाद को खाद्य एवं रसद और उपभोक्ता मामलों के साथ ही प्रमुख सचिव राजस्व विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रीमती अनामिका सिंह को खाद्य एवं रसद का आयुक्त बनाया गया है। पिछले तबादले में उन्हें सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिर्वतन विभाग के पद से बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया था। अब भूपेन्द्र एस चौधरी बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। उनके पास अभी तक आयुक्त खाद्य एवं रसद का पद था।

Tags: IAS अफसरों के तबादले जारी
Previous Post

कासगंज: पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका, थाने में किया आत्मसमर्पण

Next Post

बाराबंकी में भवन को तोड़ने के दौरान चांदी के सिक्के मिले, पुलिस ने जब्त किये

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post

बाराबंकी में भवन को तोड़ने के दौरान चांदी के सिक्के मिले, पुलिस ने जब्त किये

Recent Posts

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group