कौशांबी जिले में पुलिस ने एक लग्जरी कार से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 105 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस सिलसिले में एक अंतरराज्यीय तस्कर डबलू पाल को गिरफ्तार किया है। गांजे की यह खेप बिहार से दिल्ली ले जाई जा रही थी। गांजा तस्कर डबलू पाल जनपद गाजीपुर का निवासी है।
पूछताछ में गांजा तस्कर ने बताया कि वह पिछले एक साल से गांजा की तस्करी कर रहा था। हरे राम चौधरी नाम का व्यक्ति उसे गांजा एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के एवज में 30,000 रुपये और रास्ते का खर्च देता था। बरामद की गयी लग्जरी कार नयी दिल्ली के नवल किशोर के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।


