Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर: ट्रेलर से टकराई छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस, चार लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

admin by admin
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब अयोध्या से वाराणसी जा रही पर्यटक बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि यह घटना लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में हुई, बस में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में करीब 50 लोग थे।

उन्होंने बताया कि बस चालक जैसे ही ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, वह पास के ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है।

डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल पूरी जाँच की जा रही है। मृतकों के शवों को उनके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रा ज़िला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आशा (30), गुलाबो (28), रेखा (55) और दीपक ठाकुर (35) के रूप में हुई है, जो सभी छत्तीसगढ़ निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में तुलसी (50), सुमेश (25), लखन दास (65), सदा मंडल (40), बीरेन मंडल (65), सीमा दास (40) और गीता साहू (38) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन ने दुर्घटना में बचे यात्रियों के लिए पुलिस लाइन में भोजन आदि की व्यवस्था की है।

अधिकारियों ने बताया कि बाकी यात्रियों को प्रशासन द्वारा व्यवस्थित एक अन्य बस से छत्तीसगढ़ भेज दिया गया।

Tags: जौनपुर: ट्रेलर से टकराई छत्तीसगढ़
Previous Post

बरेली: जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; राजस्व और पुलिस अधिकारी निलंबित

Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने पूरे वक्फ कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने पूरे वक्फ कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group