Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में स्वास्थ्य विभाग ने दो नवजातों की मौत के बाद निजी अस्पताल को किया सील

admin by admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को दो नवजात शिशुओं की मौत के बाद इस चिकित्सा संस्थान को सील कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जे.एम. चिश्ती ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सतईपुरवा निवासी मोहित कुमार की पत्नी मनीषा का प्रसव पांच सितंबर को महिला चिकित्सालय में हुआ था, लेकिन एक दिन बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे बहराइच रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार को बच्चे की मौत हो गई।

डॉ. चिश्ती ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ ने मोहित को सादे कागज पर ही 54,482 रुपये का बिल थमा दिया, जबकि वह पहले ही लगभग 45,000 रुपये जमा कर चुका था। इतना ही नहीं, बाकी राशि जमा किए बिना नवजात का शव देने से इनकार कर दिया गया।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया गया कि महिला चिकित्सालय में तैनात एक चिकित्सक द्वारा ही इस निजी अस्पताल में नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) संचालित की जा रही थी और उसी चिकित्सक की देखरेख में बच्चे को भर्ती कराया गया था।

इसी दौरान अस्पताल में भर्ती एक अन्य नवजात की भी मौत की घटना सामने आई।

पुलिस के अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र के कोटिया मदारा निवासी विनय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी किरन सिंह का प्रसव 10 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार पर हुआ था, लेकिन नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे भी उसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे नवजात ने दम तोड़ दिया।

एक साथ दो नवजातों की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद अस्पताल संचालक और चिकित्सक मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अन्य मरीजों को सरकारी अस्पताल में भेजा और एनआईसीयू को सील कर दिया।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मोहित और विनय ने थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि दोनों परिजनों ने नवजातों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: गोंडा में स्वास्थ्य विभाग
Previous Post

अयोध्या में जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों का TET अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञापन

Next Post

गाजीपुर: पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत: छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह लाइन हाजिर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

गाजीपुर: पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत: छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह लाइन हाजिर

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group